☰
×

देवउठनी एकादशी पर भगवान के भोग के लिए क्या क्या रखते हैं? एकादशी व्रत 20 को नहीं
 

 

देवउठनी एकादशी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है और उन्हें कई तरह के फल, मिठाइयों तथा नई फसल से जुड़ी चीजों का भोग लगाया जाता है।

देवउठनी एकादशी पर भगवान को क्या-क्या चढ़ाएं?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु को मौसमी फल और नई फसल से प्राप्त चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है। पूजा में ये चीजें रख सकते हैं।

  • सिंघाड़ा

  • गन्ना

  • शकरकंद

  • बेर और अन्य मौसमी फल

  • मूली और गाजर

  • पंचामृत

  • मेवों की खीर

  • लड्डू और अन्य मिठाइयां

  • तुलसी दल

एकादशी के दिन चावल का सेवन वर्जित माना जाता है। इसलिए भगवान को भोग लगाने के लिए चावल की खीर के बजाय मेवों की खीर बनाई जा सकती है। इसके अलावा चरणामृत और मौसमी फलों का प्रसाद भी तैयार कर सकते हैं।

शंख और घंटी बजाकर जगाए जाते हैं भगवान विष्णु

देवउठनी एकादशी की शाम भगवान विष्णु को जगाने की परंपरा है। इसके लिए पूजा स्थल पर चौक बनाया जाता है और भगवान के चरण चिह्न बनाए जाते हैं। कई घरों में गन्ने का मंडप भी सजाया जाता है।

भगवान को जगाने के लिए शंख, घंटी और कांसे की थाली बजाई जाती है। इस दौरान 'उठो देव, जागो देव' जैसे पारंपरिक गीत गाए जाते हैं। इसके बाद भगवान विष्णु को भोग अर्पित किया जाता है।

20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा एकादशी व्रत?

साल 2026 में कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7 बजकर 15 मिनट से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी।

द्रिक पंचांग के अनुसार, गृहस्थ यानी स्मार्त परंपरा के लोग 20 नवंबर, शुक्रवार को व्रत रखेंगे, जबकि वैष्णव परंपरा के अनुयायी 21 नवंबर, शनिवार को गौण एकादशी का व्रत करेंगे। कुछ ज्योतिषीय गणनाओं में 21 नवंबर को व्रत रखना उत्तम बताया गया है। इसलिए अपने परिवार की परंपरा और स्थानीय पंचांग के अनुसार व्रत की तारीख तय करें।