रोज़ सुबह उठकर करें इन मंत्रों का जाप, दिन गुजरेगा अच्छा
ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: लोगों का मानना है कि दिन की शुरुआत जितनी अच्छी होती हैं पूरा दिन उतना ही अच्छा रहता हैं ऐसा आप आजमा के भी देख सकते हैं जिस तरह अपने घर को मजबूत बनाने के लिए हम नींव को मजबूत बनाते हैं ठीक उसी तरह पूरा दिन अच्छा गुजरे इसके लिए दिन की शुरुआत अच्छी होना जरूरी हैं अगर सुबह उठकर कुछ विशेष मंत्रों का उच्चारण किया जाए, तो यह फायदेमंद रहता हैं
शास्त्रों के मुताबिक आपके दिन को शुभ बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं जिनमें से एक मंत्रों का उच्चारण हैं। आंख खुलते ही अगर इन मंत्रों का उच्चारण सही से किया जाए तो न केवल आपका दिन अच्छा रहता हैं बल्कि जीवन में सभी समस्याओं का अंत हो जाता हैं। इन मंत्रों के उच्चारण से न केवल आपका भाग्य साथ देने लगेगा। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। तो आज हम आपको उन मंत्रों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
मंत्र जाप—
कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती.
करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्..
सुबह सूर्योदय से पहले इस मंत्र का जाप करना अच्छा माना जाता हैं इस मंत्र का उच्चारण करने से पहले हाथों की हथेलियों को जोड़ते हुए हाथ को देखते हुए पढ़ना चाहिए। यह सूर्यदेव का मंत्र हैं।
समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमंडले,
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्श क्षमस्व मे..
बिस्तर से उठने के बाद जमीन पर पैर रखने से पहले माता पृथ्वी के इस मंत्र का जाप करना लाभकारी होता हैं इस मंत्र के द्वारा जमीन पर पैर रखने की विवशता की क्षमा मांगनी चाहिए।
नर्मदे सिन्धु कावेरि जल स्मिन्सन्निधिं कुरु..’
इस मंत्र का जाप रोज़ सुबह के समय स्नान के बाद करना चाहिए।
सर्वमंगल मांगल्यै शिव सवार्थ साधिक।
शरण्ये त्रयम्बके गौरि नरायणि नमोस्तु ते।।
यह मंत्र माता भगवती नारणयी के लिए हं इस मंत्र का जाप करने से दिन अच्छा रहता हैं।
ओम गं ऋणहर्तायै नमः अथवा ओम छिन्दी छिन्दी वरैण्यम् स्वाहा।
यह मंत्र कर्ज मुक्ति का मंत्र हैं इसका जाप करने से श्री गणेश प्रसन्न हो जाते हैं यह ऋणहर्ता मंत्र हैं।