×

वीडियो राशिफल में जाने जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा भाग्य का साथ, कौन रहे सतर्क

 

सूर्य मेष राशि में। बृहस्पति वृषभ राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। सूर्योदय के समय चंद्रमा वृश्चिक राशि में होकर धनु राशि में जाएगा। बुध, शुक्र, शनि, राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/HPFMn9-9-Aw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/HPFMn9-9-Aw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Today Rashifal | ज्येष्ठा नक्षत्र में माता की कृपा से चमकेगी इन राशियों के किस्‍मत | 18 April 2025" width="1250">
राशिफल-

मेष- परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। यात्रा की संभावना रहेगी। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पीली वस्तुएं अपने पास रखना आपके लिए शुभ रहेगा।

वृष- चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार ठीक है। हरी वस्तुएं अपने पास रखें।

मिथुन- जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु की पूजा करते रहें।

कर्क- शत्रु परास्त होंगे। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान का साथ है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्‍तु अपने पास रखें।

सिंह- विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। पढ़ने-लिखने के लिए अच्‍छा समय है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है। व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु अपने पास रखें।

कन्या- जमीन, मकान और वाहन खरीदने के योग बनेंगे। भौतिक सुख में वृद्धि होगी लेकिन पारिवारिक विवाद की भी संभावना है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान अच्‍छी है और व्‍यापार अच्‍छा है। शनिदेव की आराधना करते रहें।

तुला- व्‍यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। साहस रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान अच्‍छी है, व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु दान करें।

वृश्चिक- धन का आगमन होगा। कुटुम्‍ब में वृद्धि होगी। जुबान पर काबू रखें। किसी भी तरह का आर्थिक जोखिम न लें। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान अच्‍छी है। व्‍यापार अच्‍छा है। पीली वस्‍तु अपने पास रखें।

धनु- सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्‍यम है। व्‍यापार मध्‍यम है। लाल वस्‍तु अपने पास रखें।

मकर- मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान ठीक है। व्यापार अच्छा है। काली जी की प्रार्थना करते रहें।

कुंभ- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु अपने पास रखें।

मीन- नौकरी में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु अपने पास रखें।