×

प्यार में सफलता व असफलता का कारण बनता है कुंडली का यह ग्रह

 

जयपुर। कई बार हमें कोई पसंद आने लग जाता है धीरे धीरे उसके प्रति आकर्षण बढने लगता है जो प्यार का रुप ले लेता है। लेकिन कई ऐसे भी लोग होते है जिनको जीवन में प्यार नहीं मिलता, या फिर कई बार सर्वगुण सम्पन्न होने पर भी शादी में बाधा आने लगती है, कई लोगो को जीवनसाथी से प्यार नहीं मिलता। इन सब का कारण हमारी कुंडली मे स्थित ग्रह है जिसके कारण ऐसा होता है।

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्यार, शादी, धन, संतान और ऐश्वर्य का ग्रह माना जाता है। अगर किसी भी व्यक्ति के जीवन में इन सब को बारे मे जानना है तो कुड़ली में शुक्र ग्रह की स्थिति को देखा जाता है। जीवन में प्यार से संबंधित कोई परेशानी आती है तो इसका कारण शुक्र ग्रह होता शुक्र ग्रह के उपाय करने से जीवन में मनपंसद साथी मिलने के साथ साथ जीवन में सच्चा प्यार भी मिलने लगता है।

  • शादी के बाद पति-पत्नी का रिश्ता कैसा रहेगा इसका निर्धारण शुक्र ग्रह करता इसलिए पति पत्नी को अपने रिश्ते को मधुर बनाने के लिए रिश्ते में प्यार भरने के लिए शुक्र ग्रह की पूजा करें।

  • अगर कुड़ली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो शुक्रवार के दिन अपनी पत्नी को साड़ी गिफ्ट में दें।
  • ज्योतिष में माना जाता है शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व हीरा करता है इसलिए शुक्र की स्थिति को मजबूत करने के लिए हीरा धारण करें।

  • शुक्र ग्रह के कुड़ली में अशुभ स्थिति में होने पर हमेशा ही जीवन में धन से संबंधित काम को सोच समझकर करें। हमेशा धन के लेनदेन में भी सावधानी बरतें।

  • पति-पत्नी के मध्य रिश्ते को शुक्र ग्रह प्रभावित करता है, शुक्र ग्रह को प्यार व संतान का प्रतीक ग्रह माना जाता है। कुंडली में  शुक्र की  शुभ स्थिति होने पर पति-पत्नी का दांपत्य जीवन खुशहाल होता है।