×

अगर मनी प्लांट के पौधे से जुड़ी इन बातों का नहीं रखेंगे ध्यान तो हो जायेंगे कंगाल

 

वैसे तो हर घर में अपने मनी प्लांट का पौधा देखा होगा। क्योंकि वास्तुशास्त्र में इस पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता हैं। वही लोग धन लाभ की प्राप्ति के लिए इसे अपने घर में लगाते हैं मगर आपको बता दें,कि इससे जुड़ी कुछ खास बातों का ध्यान न रखने से व्यक्ति की परेशानियां अधिक बढ़ सकती हैं।मनी प्लाट के लाभ की जगह आपको हानि भी हो सकती हैं वही आज हम आपको मनी प्लांट से जुड़ी कुछ खास और महत्वपूर्ण बातों के बारे में बातने जा रहे हैं,तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी बातें हैं।

आपको बता दें, कि मनी प्लांट का पौधा घर में रखने से आपके घर में हमेशा ही सकारात्मता बनी रहती हैं वही घर में आर्थिक समस्या भी नहीं होती हैं। वही घर में मनी प्लांट को रखते वक्त उस दिशा का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी माना जाता हैं क्योकि दिशा संबंधित गलतियां व्यक्ति के जीवन में बुरा असर डालती हैं। वही मनी प्लांट के पौधे को कभी भी घर की उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में इसे रखने से घर परिवार में नकारात्मता आनी शुरू हो जाती हैं और फिर घर परिवार में समस्या बढ़ने लगती हैं। उत्तर पूर्व की दिशा घर का ईशान कोण होता हैं जहां मनी प्लांट रखने से मनुष्य के जीवन में आर्थिक समस्या उत्पन्न होने की संभावनाएं और भी बढ़ जाती हैं। वही अगर आपके घर में मनी प्लांट लगा हुआ हैं तो उसे कभी मुरझाने ना दें। इससे रोजाना पानी दें और साफ करें।