×

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए करें इस उपाय को

 

जयपुर। कई बार घर में वास्तु दोष के कारण और उसको नज़रदाज करने के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलने लगती है। इसके कारण घर में कई सारी परेशानियां आने लगती है। कई बार हमें इस बात का पता भी नहीं लगता की इसका क्या कारण है जिसके कारण जीवन में परेशानी आने लगती है। इसके साथ ही वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए हैं जिसको करने से जल्द ही इन परेशानियों के मुक्ति मिल जाती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा के फैलने लगती है।  आज हम इस लेख में घर में सकारात्मक ऊर्जा बढाने के उपाय के बारे में बता रहें हैं।

  • इस उपाय को करने के लिए घर में नियमित सुबह एक कटोरी में साफ पानी ले कर उसमें तुलसी के पत्ते डाल दें। कुछ देर बाद इस पानी का छिड़काव पूरे घर में करें। पानी का छिडकाव करते समय भगवान विष्णु के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता धीरे धीरे दूर होने लगती है।

  •  अगर घर के किसी सदस्य को अक्सर बुरे सपने आते हैं तो इसके लिए बेडरुम में सोने से पहले घी में कर्पूर डाल कर जला दें। ऐसा करने से कमरे की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने लगती है जिससे बुरे सपनों आने बन्द हो जाते है।

  • रोज रोज रात को सोने से पहले घर के सारे कोनो में थोड़ा सा साबूत नमक कांच की कटोरी में रख दें। फिर सुबह उसे पानी में बहा दें। ऐसा करने से भी धीरे धीरे घर की नकारात्मकता खत्म होने लगती हैं।
  • घर में रोज सुबह-शाम दिया जलाएं व पूजा करने के बाद शंख और घंटी जरूर बजाएं। इसके साथ ही शंख में पानी भरकर पूरे घर में छिड़कें ऐसा करने से घर की नेगेटिविटी दूर होने लगती है।

घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में इस उपाय को करने के लिए घर में नियमित सुबह एक कटोरी में साफ पानी ले कर उसमें तुलसी के पत्ते डाल दें। कुछ देर बाद इस पानी का छिड़काव पूरे घर में करें। पानी का छिडकाव करते समय भगवान विष्णु के मंत्र ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। ऐसा करने से घर की नकारात्मकता धीरे धीरे दूर होने लगती है। घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए करें इस उपाय को