×

वास्तु शास्त्र: इन टिप्स से बढ़ेगी आपकी संपत्ति और पैसा

 

अपने जीवन में वास्तुशास्त्र के नियमों को अपना कर आप पैसा और संपत्ति बढ़ा सकते हैं। इन टिप्स की मदद से भगवान कुबेर और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं,और समृद्धि बढ़ाती हैं,ये वास्तु के यह टिप्स बहुत ही सरल और प्रभावशाली होते हैं। जिनके उपयोग से आप अपने जीवन की परेशानियों को समाप्त कर सकते हैं,और जीवन में सुख और शांति के साथ ही समृद्धि भी अपने जीवन और घर में लाई जा सकती हैं,वास्तु के टिप्स बहुत ही सफल होते हैं। आईए जानते हैं,पैसा और संपत्ति बढ़ाने के ये वास्तु टिप्स। 

वास्तु शास्त्र के कुछ सरल उपाय—
1.घर की उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा माना जाता हैं,इस दिशा की दीवारों का रंग नीला ​होना चाहिए।
2.पानी का स्थान उत्तर दिशा में होना जरूरी होता हैं।

3.वही पानी की टंकी में शंख,चांदी का सिक्का या फिर चांदी का कछुआ रखना शुभ माना जाता हैं।
4.वही अगर आपके घर में एक्वेरियम हैं,तो उसे घर की उत्तर दिशा में जरूर रखें।

5.कुबेर की दिशा होने की वजह से ही तिजोरी उत्तर दिशा में ही रखें।

6.उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरामिड रखते हैं,तो संपत्ति में लाभ होता ही रहेगा।

7.वही उत्तर दिशा में कांचा का बड़ा कटोरा रखकर उसमें चांदी के सिक्के डाल दें। इससे आपको लाभ प्राप्त होगा।

8.घर के पूर्व और उत्तर कोने को देवी—देवताओं का स्थान माना जाता हैं,इसलिए उसमें गणेश भगवान और मां लक्ष्मी की मूर्ति रखकर पूजा अवश्य करें।

9.अपने घर में पूर्व और उत्तर के कोने में गंदगी ना करें।

10.वही घर की उत्तर दिशा में आंवले का पेड़ या फिर तुलसी का पौधा लगाएं।