तवे से जुड़ी ये बातें महिलाओं को होनी चाहिए पता
वास्तुशास्त्र घर और रसोई दोनो में ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता हैं। वही रसोई घर का वह भाग है, जो न केवल आपके पेट की भूख शांत करता हैं बल्कि घर के वास्तुदोष दूर करने में भी अपनी भूमिका निभाता हैं वही रसोई घर में उचित दिशा में पड़ा तवा घर के वास्तुदोष ठीक कर सकता हैं वही इसकी गलत दिशा आपके लिए परेशानियों की वजह भी बन सकता हैं। तो आज हम आपको वास्तु से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।
वही अक्सर लोग रात का खाना बनाने के बाद तवा नहीं धोते। मगर ऐसा करने से अन्न का अपमान माना जाता हैं रोज रात खाना पकाने के बाद तवे को अच्छी तरह साफ करके ही साइड पर रखें। वही सुबह तवे पर पहली रोटी पकाने से पहले तवे पर नमक छिड़कें।
वही रसोई में तवा या कढ़ाई कभी भी उल्टा कर नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के मुताबिक ऐसा करने से घर में अचानक होने वाली घटनाओं की आशंका बढ़ जाती हैं। वही गर्म तवे पर कभी भी पानी न डालें। हिंदू शास्त्रों में ऐसा करने से होने वाली छन्न की आवाज आपके जीवन में मुश्किलों का शोर पैदा कर सकती हैं।