×

Vastu tips: घर की छत बनवाने से पहले जरूर जान लें ये वास्तु ​टिप्स, बनी रहेगी सुख समृद्धि

 

वास्तुशास्त्र हर किसी के जीवन में विशेष महत्व रखता हैं वही वास्तु के अनुसार किए गए उपायों से जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती हैं अधिकतर लोग घर को अंदर से सजाने के साथ छत भी अलग तरीको से बनवाना पसंद करते हैं मगर वास्तु अनुसार इससे भी घर परिवार के सदस्यों पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं इससे उनकी सेहत बरकरार रहने के साथ तरक्की के मार्ग भी खुलते हैं तो आज हम आपको वास्तु अनुसार उससे होने वाले प्रभाव के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

आपको बता दें कि आमतौर पर छत तीन तरह की होती हैं। सपाट, ढालू और गोल आकार। जिन घरों में सपाट छत होती हैं वह बहुत मंजिलों का बनाया जा सकता हैं मगर इसके विपरित ढालू छत पर मंजिल नहीं बन सकती हैं अधिकतर लोग अपने घरों में छत की ढलान सीधे व सपाट बनाना पसंद करते हैं मगर वास्तु अनुसार इसकी दिशा पर भी कास ध्यान देने की जरूरत होती हैं ऐसे में छत की ढलान हमेशा उत्तर पूर्व दिशा की ओर होनी शुभ मानी जाती हैं इसके अलावा अगर किसी का घर पश्चिम या दक्षिणमुखी बना हो तो ऐसे में छत की ढलान वास्तु अनुसार बनाने के लिए जरूरत होती हैं।

लोग घर की छत बनवाते समय दीवार पर उजालदान बनाते हैं मगर वासतु अनुसार छत पर कोई खाली जगह नहीं छोड़नी चाहिए। इससे घर में दबाव बढ़ने से परिवार वालों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं खासतौर पर दिमाग पर इसका असर होता हैं। घर की छत को कभी भी तिरछा नहीं बनवाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के दिमाग पर बुरा असर होने के साथ डिप्रेशन व सेहत से जुड़ी परेशानियां भी होती हैं।