Vastu Tips घर की इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट, मां लक्ष्मी बना देंगी धनवान! 

 
www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हम सभी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और दिशा के बारे में बताया गया है।

vastu tips right direction to money plant at home 

वास्तु अनुसार घर में मनी प्लांट को अगर सही दिशा व स्थान पर लगाया जाए तो माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है और सुख समृद्धि व धन की वर्षा करती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि घर की किस दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ होता है तो आइए जानते हैं। 

यहां लगाएं मनी प्लांट—
अधिकतर लोग मनी प्लांट को कहीं पर भी लगा देते हैं लेकिन ऐसा करने से बचना चाहिए। ज्योतिष और वास्तु अनुसार ऐसा करना अनुचित माना गया है। अगर आप इस पौधे की चमत्कारिक शक्तियों काल लाभ पाना चाहते हैं तो इसे सही दिशा में लगाना ही उचित होगा। वासतु अनुसार मनी प्लांट को लगाने की सबसे उचित दिशा दक्षिण पूर्व की दिशा मानी जाती है। इस दिशा को अग्निकोण कहा जाता है और यह बहुत शुभ होती है।

इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर परिवार में सुख शांति बनी रहती है और लक्ष्मी जी की अपार कृपा प्राप्त होती है। मनी प्लांट को कभी भी सीधा धूप में नहीं रखना चाहिए ऐसा करने से वह सूख सकता है। इसके अलावा हर चार महीने में मनी प्लांट की मिट्टी की गुड़ाई करनी चाहिए उसमें खाद डालना चाहिए। इससे पौधा हरा भरा बना रहता है।