×

Vastu Tips घर की इन चीजों पर कभी ना रखें झाड़ू, होगी धन हानि, बढ़ेगा क्लेश 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: झाड़ू का प्रयोग हर किसी के घर में साफ सफाई के कार्यों के लिए किया जाता है वास्तु और ज्योतिष में झाड़ू को लेकर कई नियम बताए गए है जिनका पालन करना लाभकारी होता है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू का संबंध माता लक्ष्मी से होता है

ऐसे में इसे जुड़े नियमों का पालन ना करने पर व्यक्ति को देवी का क्रोध सहना पड़ता है साथ ही आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है वास्तुशास्त्र में झाड़ू को सही दिशा और स्थान पर रखने के कुछ नियम बताए गए हैं जिसके बारे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं तो आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े नियम। 

झाड़ू से जुड़े जरूरी नियम—
वास्तुशास्त्र के अनुसार झाड़ू को कभी भी मास्टर बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। इससे परिवार के मुखिया हमेशा कर्ज में डूबा रहता है इसके अलावा पति पत्नी में भी मनमुटाव बना रहता है। वास्तु की मानें तो रसोई में भी झाड़ू को नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी और देवी अन्नपूर्णा नाराज़ हो जाती है और व्यक्ति को खाने पीने से जुड़ी चीजों की कमी का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा सीढ़ियों के नीचे भी झाड़ू को रखना अच्छा नहीं माना जाता है इससे उन्नति में बाधा आती है और परिवार के लोगों का विकास रुक जाता है। घर की छत पर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। वरना परिवार में क्लेश बढ़ जाता है और सदस्यों में सदा मनमुटाव रहता है। पूजा घर में भी इसे नहीं रखना चाहिए वरना दुखों का सामना करना पड़ सकता है।