×

वास्तुटिप्स: दरवाजे के आसपास जरूर रखनी चाहिए ये शुभ चीजें, घर में प्रवेश करती हैं सकारात्मक ऊर्जा

 

हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र को बहुत ही महत्व दिया जाता हैं। ऐसा माना जाता हैं कि जिस घर का वास्तु सही रहता हैं। वहा पर कभी भी कोई परेशानी नहीं आती हैं और जहां का वास्तु खराब होता हैं। यानी कि घर में वास्तुदोष होता हैं। तो उस घर में हमेशा ही परेशानियां और समस्याएं लगी रहती हैं। वास्तु में घर की सकारात्मकता बढ़ाने और नकारात्मकता को कम करने के लिए कई सारे उपाय बताएं गए हैं। वही अगर कोई व्यक्ति अपने घर में वास्तु की बातों का ध्यान रखता हैं। तो वह कई सारी परेशानियों से बच सकता हैं। वही घर के मुख्य द्वार का वास्तु में बहुत अधिक महत्व होता हैं। तो आज हम आपको घर के मुख्य द्वार से जुड़ी कुछ खास वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं। उन वास्तु उपायों के बारे में।

आपको बता दें,कि घर के मुख्य द्वार के आसपास कभी भी कचरा नहीं फैलाना चाहिए। हमेशा ही साफ—सफाई का ध्यान रखना चाहिए। वरना घर में नकारात्मकता प्रवेश कर जाती हैं। जिससे व्यक्ति को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। वही घर में सकारात्मकता को बढ़ाने के लिए दरवाजे पर स्वस्तिक, ऊँ, श्री गणेश जैसे शुभ चिह्न लगाना चाहिए। इन चिह्नों के प्रभाव से घर का वातावरण हमेशा ही पवित्र बना रहता हैं और घर के लोगो को किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती हैं।

वही अपने घर के मेन गेट पर व्यक्ति की धातु की बनी विंड चाइम लगानी चाहिए। इस विंड चाइम वास्तु दोषों को दूर करने में बहुत ही लाभदायक मानी जाती हैं।