×

अगर नई-नई हुई है शादी, रिश्तों में बन नहीं रही है रोमांस की बात, तो यह 11 वास्तु टिप्स बनायेंगे आपका काम

 

जयपुर। नई शादी के बाद रिश्ते में प्यार के साथ रोमांस का शुरु भी अलग तरह का होता है। नयी शादी के बाद का कुछ समय पति पत्नी दोनों के लिए वे समय होता है जिसमें दोनों अपने रिश्ते में प्यार विश्वास व मजबूती इसकी नींव रखते हैं। दोनों इस समय रोमांस में डूबे रहते हैं व एक दूसरे को करीब आते हैं। एक दूसरे को समझने की कोशिश करते हैं।

लेकिन कई बार नई नई शादी के बाद किन्ही कारणों से दोनों अपने रिश्ते को मजबूत नहीं कर पाते दोनें के रिश्ते से रोमांस गायब होने लगता है। अगर आपके साथ या आपके किसी अपने जिनकी नई नई शादी हुई है उनके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है तो हम इस लेख में कुछ आसान से उपाय बता रहे हैं जिसको अपनाने से रिश्ते में आ रहा तनाव दूर होगा।

  • नवविवाहित जोड़ों को अपने बेडरुम में बेड को पूर्व-पश्चिम दिशा में ऐसे रखे जिसमे सिर पूर्व, पैर पश्चिम की ओर हो।
  • बेडरुम में रेड, पिंक, येलो और ऑरेंज कलर का अधिक से अधिक प्रयोग करें जिससे रिश्ते में गर्माहट बनी रहें।

  • बेडरूम में जोड़े से दो पौधे रखें जिससे प्यार में हमेशा रिश्ता मजबूत हो। बेडरुम में बैंबू प्लांट रखें जो समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है।
  • वास्तु में माना जाता है कि घर और बेडरूम का दाहिना कोना रिलेशनशिप का कोना माना जाता है। रिश्ते में मजबूती व विश्वास को बनाए रखने के लिए इस कोनो में गुलाबी फूलों से सजा सकते हैं।

  • बेडरुम में ऐसे रंग का प्रयोग करें जो आंखों को सुकून दें। इसके साथ ही बेडरुम में रोमांटिक चीजों को ज्यादा से ज्यादा जगह दें।