×

गिफ्ट में मिली ये वस्तु घर में रखने से आती है आर्थिक तंगी घर में

 

जयपुर। हम सभी को अपने किसी खास अवसर पर अपनों से गिफ्ट लेना बेहद पसंद है। हम सभी चाहते हैं कि अपने हर छोटे-बड़े किसी भी अवसर पर अपनों से उपहार लें या अपनों को उपहार दें। गिफ्ट में मिली वस्तु को देख कर हर कोई मन से प्रसन्न होता है।

गिफ्ट के लिए माना जाता है कि गिफ्ट में वो ही वस्तु दें जो गिफ्ट लेनें वाले के काम में आ सके। गिफ्ट में दी वस्तु से हमारी नीयत का भी पता लगता है। वास्तु में माना जाता है कि गिफ्ट देने के लिए भी नियत साफ होनी चाहिए। गिफ्ट का प्रभाव हमारी आर्थिक स्थिती पर भी पडता है।

  • गिफ्ट में कभी भी हिंसक जानवरों की तस्वीर या मूर्त‌ि न दे। इसे गिफ्ट में देने से घर में अशांति का माहौल बनने लगता है।
  • गिफ्ट में किसी को भी डूबते जहाज की मूर्ति न दें ऐसा माना जाता है कि घर में डूबते जहाज की को रखना अशुभ होता है। इसके कारण घर में आर्थिक नुकसान होता है।

  • गिफ्ट में कभी भी धारदार हथियार नहीं देना चाहिए । ऐसी वस्तु का गिफ्ट में मिलना घर में कलेश पैदा करता है। इसके कारण घर के सजस्यो में कलेश होने लगता है।
  • गिफ्ट में कभी भी किस को भी काले रंग के वस्त्र उपहार में नहीं देने चाहिए। गिफ्ट में काले रंग के कपडें देने से अपशगुन होता।

  • गिफ्ट में किसी को भी जूते नहीं देने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में इन लोगो का मिलना मुश्किल हो जाता है। जूतों गिफ्ट करना जुदाई का प्रतीक माना जाता है।