×

घर की उत्तर दिशा में लगा इस रंग का पर्दा दिलाएंगा जल्द से जल्द कर्ज से छूटकारा

 

जयपुर । हम सभी घर में वास्तु का ध्यान रख कर ही घर को बनवाते हैं, व घर में सामान को रखने के लिए भी वास्तु का ही ध्यान रखते हैं। लेकिन कई बार वास्तु को हम कई सारी जगहों पर नजरंदाज कर देते हैं जिस कारण से भविष्य में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हम सभी घर में लगने वाले पर्दो के रंग पर कोई खासा ध्यान नहीं देते लेकिन  कई बार घर में लगें पर्दें हमारे कामयाबी की राह में रोड़ा डालने लगते हैं।

आज हम इस लेख में घर खिड़कियो दरवाजो में लगने वाले पर्दों के बारे में बता रहें हैं, इन पर्दों के कारण घर की शोभा को बढ़ाया जा सकता है तो साथ ही इनके माध्यम से घर में पॉजिटिव एनर्जी का भी प्रवेश किया जा सकता है।  आज हम इस लेख में वास्तु के अनुसार, किस दिशा में किस रंग के पर्दों को लगाना शुभ माना जाता है इस बारे मे बता रहें है।

  • वास्तु के अनुसार घर में पर्दे हमेशा दो परतों में लगाने चाहिए, इसके साथ ही पूर्व दिशा के कमरे में हरे रंग का पर्दे लगाना शुभ माना जाता है।
  • परिवार में अक्सर ही लड़ाई झगड़े और कलह होते हैं तो घर के दक्षिण दिशा में लाल रंग का पर्दा लगाना शुभ रहता है।

  • कठिन मेहनत के बाद भी काम में असफलता मिल रही है तो वास्तु के अनुसार घर के पश्चिम दिशा में सफेद रंग का पर्दा लगाया जाना चाहिए ऐसा करने से सफलता के मार्ग में आ रही बाधा का अंत होता है।
  • अगर कर्जा बढ़ रहा है तो घर के उत्तर दिशा में नीले रंग का पर्दा लगाएं इससे कर्जा जल्दी उतरेगा।