×

पति पत्नी के ऐसे सोने का तरीका बन सकता है कारण तकरार का

 

जयपुर। घर में अगर अक्‍सर पति-पत्‍नी के बीच तनाव के कारण मनमुटाव रहता है। ऐसे में लाख कोशिश करने के बाद भी रिश्ते में मधुरता नही ला पा रहे है। तो इसका कारण आपके बीच आपसी समझ न होने के साथ आपके घर का वास्तुदोष हो सकता है। ऐसे में रिश्ते में आपसी समझ तो आपको स्वयं ही बनानी पडेगी लेकिन घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए हम सुझाव दे रहें हैं, जिसको अपनाने से आपको रिश्तों में लाभ मिलेगा।

  • घर में कभी भी प्रवेश दरवाजे की और पैर करके नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का अपमान होता है।
  • रिश्तो को मजबूत बनाने के लिए घर के दरवाजों के सामने कोई अवरोध नहीं रखें।

  • घर में सीढ़ियां हमेशा उन्‍नति को दिखाती हैं। फिर चाहे ये जीवन में काम की उन्नति हो या फिर रिश्ते की हो। ऐसे में सीढ़ी के नीचे बैठकर कुछ भी काम न करें। ऐसा करने से काम में बाधा आती है।
  • घर में पूजा घर को  उत्तर-पूर्व दिशा में बनाए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

  • अगर आप पर कोई केस चल रहा है तो अपने केस की फाइल को मंदिर में रखें। ऐसा करने से केस आपके पक्ष में जाएंगा।
  • घर में मृत व्यक्तियो की फोटो को हमेशा दक्षिण दिशा में लगाएं। दक्षिण दिशा के यम की दिशा माना गया है।
  • घर में कभी भी बन्द पडी घड़ी के न रखें। बन्द घडी हमारे भाग्य के दरवाजा को भी बन्द करने का काम करती है।