×

ईशान दिशा में भूलकर भी ना रखें ये चीजें, वरना बर्बाद हो सकती हैं जिदंगी

 

वास्तुशास्त्र में हर दिशा का अपना एक महत्व होता हैं, और हर दिशा के अलग अलग देवता भी होते हैं। वही ज्योतिष के नजरिए से सभी दिशाओं में सबसे उत्तम दिशा ईशान दिशा को माना जाता हैं। यह दिशा बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण भी माना जाता हैं। वही ईशान में सभी देवी और देवताओं का भी वास बना रहता हैं। वही अगर अप अपना घर बना रहे हैं या फिर खरीद रहे है,तो निश्चित रूप से आपको ईशान दिशा के बारे में जाना बहुत ही जरूरी हैं तो आज हम आपको ईशान दिशा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

आपको बता दें,कि पूर्व और उत्तर की दिशाएं जहा पर मिलती हैं उस जगह को ईशान दिशा कहा जाता हैं वही वास्तुशास्त्रों के मुताबिक घर में इस स्थान को ईशान कोण भी कहा जाता हैं भगवान शिव का एक नाम ईशान भी हैं वही बता दें,कि भगवान शिव का आधिपत्य उत्तर पूर्व की दिशा में होता हैं। यह वजह हैं कि इसे ईशान कोण कहा जाता हैं। वही इस दिशा के स्वामी ग्रह बृहस्पति और केतु भी माने जाते हैं।

वही घर, शहर और शरीर का ईशान हिस्सा सबसे शुभ और पवित्र हिस्सा माना जाता हैं इसलिए इसे साफ सुथरा और खाली रखा जाना चाहिए। यहां पर जल की स्थापना की जा सकती हैं क्योंकि यह पानी का स्थान माना जाता हैं वही इसके अलावा इस जगह पर पूजा का स्थान भी बनाया जा सकता हैं। वही घर के मुख्य द्वार का इस दिशा में होना वास्तु की नजर से बहुत ही खास और शुभ माना जाता हैं।