×

पति पत्नी के रिश्ते में आ रही कवाहट को दूर करने के लिए अपनाएं इन बातों को 

 

जयपुर । हम सभी लोग समाज से जु़ड़े है हर कोई समाज का हिस्सा होते हैं। इसके साथ ही समाज में रह कर अपने रिश्ते नाते निभाते हैं, समाज का हिस्सा हो कर जीवन जीते हैं। समाज में एक दूसर के किसी न किसी रुप से जुड़ें रहते हैं। ऐसे ही समाज में पति पत्नी के रिश्ते को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है इसके साथ ही पति पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए हर कोई कोशिश करता है। जीवन में अपने अपने रिश्तो को संभालने की पूरी कोशिश करते है। लेकिन कई बार किसी गलत फहमी के कारण रिश्ते में परेशानी आने लगती है इसके लिए रिश्तों को मजबूत करने के लिए वास्तु की मद्द से रिश्ते को मजबूत किया जा सकता हैं।

  • वास्तु के अनुसार दांपत्य रिश्तें में प्यार व विश्वास बनाने के लिए बेडरूम में वास्तु का ध्यान रखते हुए दक्षिण पश्चिम में बेड लगाए तो रिश्तों में प्यार हमेशा बना रहता है।
  • बेहतर संबंधो के लिए बेडरूम में लव बर्ड के जोड़े को रखें। इसके साथ ही बेडरूम में राधा कृष्ण की तस्वीर लगाएं जिससे प्यार  बढ़ता है।

  • बेडरुम में पति पत्नि अपनी खुबसूरत ही तस्वीर को  बड़े फ्रेम में लगाना चाहिए।
  • रिश्तों में प्यार को बनाएं रखने के लिए घर में हल्के रंग की पेंटिग लगाएं। जिससे मन में शांती बनी रहती है। 
  • घर में गहरे रंगों का प्रयोग न करें। घर में गहरे रंग का पेंट कारवाने से मन में अशांति होती  हैं। जिसके कारण घर में अक्सर लडाई झगडें का माहौल बनता हैं।
  • रिश्तों में प्यार को बढाने के लिए बेडरूम में रोज ताजे ताजे फूलों को रखें जिससे रिश्ते में मधुरता आती है।