×

जीवन में यह घटनाएं होती हैं तो समझ लीजिए आने वाले हैं अच्छे दिन, किस्मत खुलने के शुभ संकेत

 

दुनिया का हर इंसान चाहता हैं,कि उसका जीवन बहुत ही अच्छा बीते उसे किसी तरह की कोई समस्या ना झेलनी पड़े जीवन में खुशिया ही खुशिया बनी रहें। वही जीवन के बुरे दिन जब गुरज जाते हैं, तो अच्छे दिनो की ही शुरूआत हो जाती हैं। मगर अच्छे दिन आने से पहले कुछ शुभ घटनांए हमारे जीवन में घटती जरूर हैं। वही अगर आप भी अपने जीवन में कुछ बदलाव देख रहे हैं,तो समझ लीजिए कि सौभाग्य का दरवाजा आपके लिए खुलने वाला हैं और अच्छे दिन आने वाले हैं।

जानिए अच्छे दिन आने के शुभ संकेत—
अगर घर के दरवाजे पर सफेद गाय आकर जोर—जोर से रंभाएं तो समझ लीजिए की घर के सुख में वृद्धि होने वाली हैं वही गाय का खेत या फिर गार्डन में आकर चरना भी शुभ सूचना प्रदान करता हैं। वही अगर सुबह के वक्त आपको मदिंर से घंटियों, शंख या फिर भजन—कीर्तन की आवाज़ सुनाई दे जाये तो यह बहुत अच्छा शगुन होता हैं। वही अगर रास्ते में सोलह श्रृंगार किए हुए कोई नई नवेली दुल्हन आपको दिख जाए तो आपके लिए बहुत ही शुभ साबित हो सकता हैं।

वही अगर आपको सुबह सो के उठते ही श्रीफल यानी की नारियल के दर्शन हो जाये तो समझ ले कोई शुभ समाचार आपको प्राप्त होने वाला हैं। वही अगर किसी भी पक्षी का आपके ऊपर बीट कर जाये तो यह बहुत ही शुभ माना जाता हैं। वही जब कभी भी यात्रा के दौरान आपको दाई तरफ सांप, कुत्ता या फिर बंदर दिख जाये तो समझ ले कि वे आपके पास धन के आने की सूचना प्रदान कर रहे हैं।