×

घर में इस कारण से मुखिया आ सकता है मुसीबत में

 

जयपुर । हम सभी जीवन में आसानी से पैसा कमाना चाहते हैं। इस पैसे को कमाने के लिए रात दिन कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार हमारी मेहनत का सकारात्मक प्रभाव नहीं मिलता। जिसके कारण घर में आर्थिक तंगी आने लगती हैं। घर में आर्थिक तंगी का कारण व मेहनत का उचित फल ना मिलने का कारण घर का वास्तुदोष भी हो सकता है। इस परेशानी से बचने के लिए वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे उपाय बताएं गये हैं जिन उपायो को करने से घर का वास्तुदोष दूर होने लगता हैं। आज हम इस लेख में वास्तु के अनुसार उन वस्तुओं के बारे में बता रहें हैं जिन वस्तुओं की अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

 

  • वास्तु में माना जाता है कि  घर में कबूतर के घोंसला शुभ नहीं होता कबूतर के घोंसले के लिये माना जाता है कि इसे घर में रखने से मुसीबत का सामना करना पड सकता हैं। इसलिए घर में कबूतर का घोंसला नहीं बनने देंना चाहिए।

  • वास्तु में माना जाता है कि घर में कभी भी मधुमख्खी का छत्ता नहीं बनने देना चाहिए। घर में मधूमख्खी के छत्ता होना शुभ नही माना जाता इसके कारण घर में दुर्घटना होने के योग बनते हैं।

  • वास्तु में माना जाता है कि घर में मकड़ी का जाला होने से परिवार उझलने पैदा होती है। मकड़ी के जाले के कारण हमेशा घर का मुखिया परेशानियों का सामना करता हैं।

  • घर में कभी भी टूटा शीशा नहीं रखना चाहिए। घर में टूटा शीशा नकारात्मक उर्जा को बढाता है। इसके कारण घर में धन की कमी बनी रहती है।