×

आपकी कंगाली का कारण बनती है घर में रखी ये नकारात्मक चीजें

 

हर व्यक्ति चाहता हैं,कि उसके जीवन में हमेशा ही सुख समृद्धि बनी रहे वही साथ ही साथ उसके जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी से जुड़ी कोई समस्या न आए। मगर व्यक्ति के जीवन में आर्थिक की समस्या बनी रही रहती हैं वही अगर अच्छी कमाई होने के बाद भी हमेशा ही पैसों की तंगी बनी रहती हैं, और यह समस्या दूर नहीं होती हैं। तो इसका एक मुख्य कारण आपके घर का वास्तुदोष हो सकता हैं। घर में रखी कुछ नकारात्मक चीजें ही व्यक्ति को कंगाली बनाती हैं और यही कंगाली का कारण भी बनती हैं। साथ ही साथ घर परिवार में लड़ाई झगड़ो को भी बढ़ाती हैं वही अगर आपके घर में भी ये सारी वस्तुएं मौजूद हैं तो इन्हें अपने घर से तुंरत ही हटा देना चाहिए। तो आज हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं। कि वो कौन सी वस्तुए होती हैं।

बता दें, कि घर में टूटा शीशा या फिर टूटे कांच की वस्तुए रखने से जीवन में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता हैं। वही साथ ही साथ इससे परिवारिक सदस्यों में कलेश भी बढ़ जाता हैं। दरवाजे और खिड़कियों में लगे कांच टूट जाते हैं तो उन्हें भी बदल देना चाहिए। वही घर के मंदिर में ए ही देवी देवता की मूर्ति को कभी भी आमने सामने नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति की आय के साधन कम हो जाते हैं और खर्च बढ़ने लगता हैं। वही घर में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं लगाना चाहिए। अगर यह लगा हैं,तो इसे तुंरत ही हटवा देना चाहिए। क्योंकि इससे घर में नकारात्मता का वास बना रहता हैं। वही साथ साथ पैसों कि तंगी भी बनी रहती हैं।