कंगाल होने का कारण बन जाएगा ऐसा प्रवेश द्वार, परिवार पर टूटेगा आर्थिक परेशानियों का पहाड़

www.samacharnama.com

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर किसी के जीवन में वास्तुशास्त्र अहम भूमिका अदा करता है इसमें मानव जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और कायदें बताए गए हैं जिनका पालन करना लाभकारी होता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वास्तु की मानें तो घर के दरवाजों का ठीक होना बेहद जरूरी है वरना ये कंगाली का कारण भी बन सकते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि ऐसे दरवाजे कंगाली की वजह बन जाते हैं और व्यक्ति को जिंदगीभर परेशानियां देते हैं तो आइए जानते हैं।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

भूलकर भी न रखें ऐसा दरवाजा—
वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आपके घर का प्रवेश द्वारा किसी भी कारण टूटा या खराब है तो इसे जल्द से जल्द ठीक करवा लें।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मान्यता है कि घर का प्रवेश द्वार अगर ठीक हालत में न हो तो इससे नकारात्मकता पैदा होती है जो जीवन में परेशानियां लेकर आती है। वास्तु की मानें तो घर में लगा ऐसा दरवाजा व्यक्ति को आर्थिक तंगी के साथ साथ कर्जदार भी बना देता है कहते हैं कि जिन घरों का दरवाजा बुरी हालत में होता है

वहां की खुशहाली पर गलत असर पड़ने लगता है। जिसके कारण धीरे धीरे चीजें खराब होना शुरू हो जाती हैं। वास्तु अनुसार मेन गेट को हमेशा ही साफ सुथरा और अच्छा बनाकर रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है जिससे आर्थिक परेशानियां दूर रहती हैं।