×

जानिए देव गुरु बृहस्पति को शांत करने के उपाय

 

हिंदू धर्म में सभी देवी देवताओं को बहुत महत्व दिया जाता हैं, वही इस धर्म में नौ ग्रहों की भी बहुत मान्यता होती हैं। वही ज्योतिषशास्त्रज्ञानियों के मुताबिक गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए कई सारे उपायों को किया जाता हैं जिससे देव गुरु बृहस्पति प्रसन्न हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं,कि वो क्या उपाय हैं,जिससे गुरु बृहस्पति प्रसन्न हो जाते हैं—

गुरु बृहस्पति को खुश करने के लिए कई सारी वस्तुओं का दान करना चाहिए। जैसे चीनी, केला, पीला वस्त्र, केशर, नमक ,मिठाईयां आदि सभी वस्तुओ को दान करने से बृहस्पति देव प्रसन्न हो जाते हैं।

वही गुरुवार के दिन गुरु बृहस्पति की मूर्ति या फिर बृहस्पति भगवान की फोटो को पीले रंग के कपड़े पर स्थापित करें और उसकी पूजा करें।

वही पूजा थाली में पीले चावल,केसरिया चंदन, पीले फूल और प्रसाद में चाहें तो चने की दाल या फिर गुड का इस्तेमाल करें। वही गुरुवार के दिन बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए पीले रंग की वस्तुओ का भी दान किया जाता हैं, वही किसी भी गरीब या फिर मंदिर में जाकर दान अवश्य ही करें।

गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए सूर्योदय होने से पहले सुबह उठकर और भगवान विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं और बेसन के लड्डू का भोग लगाएं। वही गुरुवार के दिन नहाते वक्त एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करे और इसके बाद ॐ नम: भगवते वासुदेवाय का जाप करते हुए केसर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से बृहस्पति देव प्रसन्न हो जाते हैं।