×

आपको शनिदेव धनवान बना सकते हैं, अगर करते है ये काम…

 

शनिदेव उन लोगो का हमेशा ही कल्याण करते हैं,जो लोग अपने हाथ—पांव के नाखून निरंतर अंतराल पर काटते हैं व नाखुनों में मैल नहीं जमने देते हैं। वो लोग जो लोग पौष माह में गरीबों को काले चने, काले तिल, उड़द, काले कपड़े आदि का नि:स्वार्थ दान करते रहते हैं। शनि देव उनसे हमेशा ही पसन्न रहते हैं।

 

शनिदेव की मेहरबानी उन पर भी बनी रहती हैं,जो लोग जेष्ठ माह में धूप से बचने के लिए काले छातों का दान करते हैं। शनिदेव उन पर अपनी छत्र छाया बनाए रखते हैं। जो लोग कुत्तों की सेवा करते हैं, अथवा कुत्तों को भोजन देते हैं, और उन्हें सताते नहीं हैं। शनिदेव उन्हें कष्टों से मुक्ति देते हैं।

जो लोग नेत्रहीनों को राह दिखाकर उनका मार्ग प्रशस्त करते हैं। शनिदेव उनके लिए उन्नति के मार्ग खोलते हैं। शनि उनके भण्डार भरते हैं। जो लोग शनिवार का उपवास रखकर अपने हिस्से का भोजन गरीबों को दान करते हैं। जो लोग मछली का सेवन नहीं करते तथा मछलियों को दाना डालते हैं। शनिदेव उनसे सदैव प्रसन्न रहते है।

जो लोग रोज़ संपूर्ण स्नान कर सवयं को साफ व पवित्र रखते हैं। शनिदेव उन्हें कभी कष्ट नहीं देते हैं। जो लोग सफाई कर्मियों को सम्मान व आर्थिक अनुदान देते हैं। शनिदेव उनको धन प्रदान करते हैं। शनिदेव उस पर कृपा करते हैं। जो लोग मेहनतकश मजदूरों का हक नहीं मारते। वही जो लोग ​वृद्ध स्त्रियों को माता समान सम्मान देते हैं। शनिदेव उनकी सहायता हेतेु तत्पर रहते हैं। जो लोग पीपल व बरगद का नियमित पूजन करते हैं। निश्चित ही शनिदेव उनसे प्रसन्न रहते हैं। जो लोग नियमित शिवलिंग का पूजन करते हैं। शनिदेव उनका सदैव ध्यान रखते हैं।