×

घर की इस दिशा में लगाएं कपूर का पौधा, चौतरफा होगा लाभ  

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: सनातन धर्म में पूजा पाठ और सभी मांगलिक कार्यों में कपूर का जमकर प्रयोग किया जाता है घरों में रोजाना होने वाली पूजा में भी कपूर जलाने का विधान होता है वास्तुशास्त्र में भी इसे बेहद चमत्कारी बताया गया है मान्यता है कि रोजाना सुबह शाम अगर घर पर कपूर जलाया जाए तो नकारात्मकता दूर हो जाती है। 

इसके अलावा वास्तु में कपूर को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कपूर के पौधे से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं वास्तु की मानें तो कपूर का पौधा घर में लगाने से कई सारे लाभ मिलते हैं तो आज हम इसी पर चर्चा कर रहे हैं। 

कपूर के पौधे से जुड़े उपाय—
वास्तु अनुसार कपूर का पौधा अगर घर के आस पास लगा होता है तो इससे वातावरण शुद्ध होता है कपूर का पौधा घर में लगाने से मात्र से बुरी शक्तियां हमेशा दूर रहती है और वहां रहने वाले लोग तनाव मुक्त जीवन जीते हैं। आप इस पौधे को अपने घर के आंगन या फिर गमले आदि में लगा सकते हैं। कपूर का पौधा धन की आवक में वृद्धि करता है इसे घर में लगाने से पैसों की किल्लत दूर हो जाती है और परिवार को आर्थिक संकट का भी सामना नहीं करना पड़ता है। 

वास्तु की मानें तो अगर आप कपूर का पौधा घर के बाहर रख रहे हैं तो इसे प्रवेश द्वार के दाएं और रखें इसके अलावा अगर आप इस पौधे को घर के अंदर रखना चाहते हैं तो आप इसे किसी भी कोने में रख सकते हैं। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और धन लाभ के भी योग बनने लगते हैं।