×

घर के इस स्थान पर लगाएं घड़ी, मिलेगी तरक्की ही तरक्की

 

हम सभी के जीवन में घड़ी का बहुत ही महत्व होता हैं। वक्त के साथ चलना, वक्त के अनुसार चलना, वक्त का ध्यान रख कर ही कार्य करना हर किसी जरूरत होती हैं। सभी ग्रह चलते हैं वक्त का ज्ञान जरूरी हैं। मगर क्या आपको पता हैं,कि बंद घड़ी परेशानी लाती हैं। आपके कार्यों में अड़चने लाती हैं। वही कई बार तो घड़ी गलत दिशा में लगाने से विपरीत परिणाम देने लगती हैं।

त्रिकोण आकार और आयत आकार लाल रंग की घड़ी उत्तर पूर्व दिशा में लगाएं। इससे आपको हेल्थ वेल्थ नेम एंड फेम मिलेगा। वक्त पर कार्य होगे। काम करने में भी असानी होगी। वही गोल या दिल के आकार की सफेद रंग की घड़ी उत्तर दिशा में लगाये। धन शीघ्र ही आने लगेगा। कार्य बनेगे, घर में खुशियां आएगी। शीघ्र काम होने लगेंगे।

वही ओवल और हाफ सर्किल और चौरस आकार हरे रंग की घड़ी उत्तर दिशा में लगायें निर्विघ्न कार्य सम्पन हो जायेंगे। वही कार्य करने का मन करेगा। रूके हुए काम बनने लगेंगे। वही गोल आकार दीवार पर घड़ी लगाएं। घड़ी क्रीम रंग की ही लगायें। इससे परिवार की खुशियां बढ़ेगी और धन का लाभ होगा। षटकोण आकार या फिर गोल आकार या ओवल आकार और गुलाबी रंग की घड़ी लगाएं पूर्व दिशा में लगाएं। दुश्मन परेशान नहीं कर पायेगें। धन बढ़ेगा।

वही आयत आकार या फिर गोल आकार की पैनडुलम्ब वाली नीले रंग की घड़ी पश्चिम दिशा में लगाएं कार्यों में अड़चने समाप्त होगी। आयत आकार या फिर चौरस आकार की पीले रंग की घड़ी उत्तर दिशा में लगाएं। कार्य वक्त पर पूरा होगा। धन बढ़ेगा।