×

घड़ी से जुड़े ऐसे रहस्य जिसे न जानना आपके भविष्य पर असर डाल सकता है

 

हिंदू धर्म शास्त्रों के मुता​बिक व्यक्ति के जीवन में वास्तुशास्त्र का अत्यधिक महत्व होता हैं, क्योंकि व्यक्ति से जुड़ी रोजाना की वस्तुएं व्यक्ति के कर्मों पर असर डालती हैं। वही अगर घर परिवार में वास्तुशास्त्र के मुताबिक चीजें होती हैं,तो व्यक्ति का जीवन बहुत ही खुशियों से भरा होता हैं। वही वास्तु अनुसार चीजें ना होने से व्यक्ति के जीवन में कई सारी परेशानियां और समस्याएं आ सकती हैं। तो आज हम घड़ी के बारे में बात करने जा रहे हैं,जो घर किसी के घर में होती हैं। आपको बता दें,कि घड़ी केवल सही वक्त ही नहीं बताती हैं,बल्कि वही आपकी किस्मत को भी बदल सकती हैं। तो आइए जानते हैं,घड़ी के बारे में कुछ खास बातें। वास्तुशास्त्र के मुताबिक आपको बता दें,कि घर में घड़ी को कभी भी मुख्य द्वार पर नहीं लगाना चाहिए। अगर कोई भी ऐसा करता हैं,तो वही अपने घर में नकारात्मक शक्ति ऊर्जा वा जीवन में कष्टों को बुलावा देता हैं। आपको बता दें,कि घर में घड़ी हमेशा ही गोल या फिर चौकोर, अंडाकार की ही लगानी चाहिए। वही घर में तिकोनी आकार की घड़ी गलती से भी नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर के लोगो के बीच हमेशा ही तनाव बना रहता हैं। वही घड़ी को दक्षिण दिशा में कभी नहीं लगाना चाहिए। बता दें,कि इस दिशा में केवल मृत व्यक्तियों की तस्वीरें ही लगानी चाहिए। घड़ी को हमेशा ही पश्चिम, पूर्व और उत्तर दिशा की ओर ही हमेशा टांगनी चाहिए।

वास्तु के मुताबिक घर में पेंडुलम वाली घड़ी लगाना बहुत ही शुभ और लाभकारी माना जाता हैं,वही इसके टन टन की ध्वनि घर में सकारात्मक ऊर्जा, और नकारात्मक शक्ति समाप्त होती हैं। इससे घर के लिए लोगो के बीच मधुरता बनी रहती हैं,व्यक्ति सफलता की ओर आगे बढ़ता हैं।