नहीं करते इस काम को रोज तो जल्द हो सकते हैं कंगाल, जानें इसके बारे में
Jan 17, 2019, 10:23 IST
जयपुर। आज हम इस लेख में कुछ विशेष बात बता रहे हैं, जिनके बारे में हमारे शास्त्रों में बताया गया है, इसके साथ ही इन कामों करने से अक्सर घर के बुजुर्ग भी रोकते हैं। इन कामों को करने से जीवन में नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं। अपने अच्छे व सुखद भविष्य के लिए इन बातों को हर किसी को ध्यान में रखने की जरुरी हैं।
- हम में से किसी को भी कभी भी खाने की थाली को कभी जूठा नहीं छोड़ना चाहिए। इसके साथ ही थाली में कभी जूठा नहीं छोडऩा चाहिए। खाना खाने के बाद अपने जूठे बर्तनों को यूं ही पढ़े नहीं रहने देना चाहिए उनको वहां से उठा कर बर्तन धोने वाले जगह पर रख दें।
- कभी भी घर में रात को किचन में खाने के जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए ना ही किचन को गंदा रखना चाहिए। किचन में जूठे बर्तन रखने से घर में लक्ष्मी का वास नहीं होता।
- जिस बिस्तर पर सोते हैं उस बिस्तर में बिछी हुई चादर को हमेशा साफ रखें, इसके साथ ही अपने बेडरुम को हमेशा साफ रखें, गन्दे बिस्तर पर सोने से दुर्भाग्य आता है।
- अगर किसी को जगह-जगह थूकने की आदत है, तो उसे अपनी इस आदत को सुधार लेना चाहिए। जगह जगह पर छूकने की आदत असभ्यता को दिखाती है,इसके साथ ही गंदगी फैलाती है।
- घर में सूर्यास्त के बाद कभी भी झाडू-पोंछा नही करना चाहिए ऐसा करने से घर में सुख-शांति नहीं रहती।
- घर में हमेशा अपने बाथरूम को साफ-सुथरा रखें गंदा बाथरूम होने से घर में रहने वालों लोगो को मानसिक अशान्ति रहती है।