×

नमक के इस टोटके को आजमाने से जीवन में आते हैं कुछ खास बदलाव..

 

हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में कई तरह के बदलाव आते हैं। इनमें से कुछ बदलाव सकारात्मक होते हैं,तो कुछ नकारात्मक होते हैं। वही सकारात्मक बदलाव से जीवन में सुख की प्राप्ति होती हैं,और वही नकारात्मकता से जीवन में तमाम तरह की परेशानियां आती हैं। इन परेशानियों को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। जिसमें नमक के कुछ टोटके होते हैं। तो आइए जानते हैं,नमक के टोटके के उपायों के बारे में…

जानिए परिवार में कलेश दूर करने के सरल उपाय—
घर में परिवार के सदस्यों के बीच प्यार और सुख शांति बनाए रखने के लिए घर के शयनकक्ष में सेंधा या फिर खड़े नमक का एक टुकड़ा अवश्य रखना चाहिए।

जानिए धन लाभ के उपाय—
अगर आप चाहते हैं, कि आपके घर पर कभी भी पैसे का प्रवाह न रूके तो इसके लिए कांच के एक गिलास में नमक और पानी मिलाकर घर के नैऋत्य कोने में रख दें। हर हफ्ते नमक और पानी बदलते रहें।

जानिए वास्तुदोष दूर करने के लिए उपाय—
वही अगर आपके घर पर कोई वास्तुदोष हैं,तो इसे दूर करने के लिए आप पानी की बल्टी में नमक मिलाकर पोछा लगाएं। इसके अलावा बाथरूम में नमक का टुकड़ा रखने से भी वास्तुदोष दूर हो जाता हैं।

अच्छी सेहत के लिए नमक का टोटका—
अगर घर पर किसी सदस्य को कोई गंभीर बीमारी हैं,तो इस समस्या को दूर करने के लिए नमक का टोटका बड़े काम का होता हैं।बीमार व्यक्ति के सिरहाने के पास कांच के एक बर्तन में नमक रखें। धीरे—धीरे सेहत में सुधार नज़र आने लगेगा।