×

वास्तुटिप्स: जानिए घर में रखे आईने का आपके सौभाग्य से क्या हैं संबंध

 

व्यक्ति के जीवन में उसका घर बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता हैं,वही वास्तु शास्त्र में घर की वस्तुओं का भी विशेष महत्व होता हैं जो व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता हैं। वही वास्तुशास्त्रों में दर्पण का विशेष महत्व माना गया हैं। यह व्यक्ति के भाग्य और दुर्भाग्य दोनों से जुड़ा होता हैं। वही घर की दीवार पर टंगा शीशा या फिर कहा जा सकता हैं आईना आपके सौभाग्य या दुर्भाग्य का कारण भी बन सकता हैं। वही वास्तु के मुताबिक सही जगह पर लगा आईना जहा आपकी तरक्की का कारण बनता हैं वही गलत जगह पर लगा या फिर टूटा चटका दर्पण आपके घर की ऊर्जा को प्रभावति कर सकता हैं आपको बता दें,कि गलत दिशा में रखा आईना व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता को पैदा करता हैं। जिसकी वजह से उस घर परिवार में रहने वाले व्यक्तियों को शारीरिक मानसिक कष्ट और परेशानियों के साथ साथ शत्रुओं का भय भी बना रहता हैं। वही आज हम आपको दर्पण से जुड़े कुछ विशेष वास्तु के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

अगर आपके घर में कही भी कोई टूटा फूटा दर्पण रखा हैं,तो उसे तुरंत ही घर से बाहर कर दें। ऐसा इसलिए क्योंकि टूटा हुआ आईना घर परिवार में दुर्भाग्य का कारण माना जाता हैं। आईने के टूटते ही उसे तुरंत ही घर से बाहर कर देना चाहिए। और नए दर्पण का प्रयोग करना चाहिए। वही धुंधले और खराब शीशे का इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। यह अशुभ माना जाता हैं। वही घर के मुख्य द्वार से प्रवेश करते वक्त सामने वाली दीवार पर बड़ा दर्पण नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि दर्पण घर में सकारात्मक शक्ति को लाता हैं। लेकिन अगर गलत दिशा में दर्पण लगाया जाए तो यह नकारात्मकता को बढ़ता हैं।