×

कपड़े बदलते वक्त जेब से गिरे सिक्के तो जानिए क्या होता हैं इसका मतलब…

 

ऐसा कई बार होता हैं कि कपड़े बदलते वक्त हमारे जेब से सिक्के निकलकर गिर जाते हैं। वही इस बात को अधिकतर लोग बहुत ही आम मानते हैं मगर आपको बता दें,कि इसे कई बार हमारा लक से भी जुड़ा माना जाता हैं। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कपड़े बदलते वक्त हमारी जेब से सिक्के गिरने का क्या अर्थ होता हैं। यह हमें किस बात का संकेत देखा हैं,तो आइए जानते हैं।

आपको बता दें,कि जेब से सिक्के गिरना व्यक्ति के लिए बहुत ही खु​शी की बात होती हैं। ऐसा माना जाता हैं कि अगर जेब से सिक्के गिरते हैं तो यह व्यक्ति के भविष्य में होने वाले धन लाभ की ओर इशारा करता हैं। वही ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक जेब से सिक्के गिरने पर उसे उठाकर व्यक्ति को अपने ललाट पर लगाना चाहिए और धन की देवी मां लक्ष्मी का ध्यान अवश्य ही करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन की कई सारे रास्ते खुल जाते हैं और धन की देवी मां लक्ष्मी का अपमान भी नहीं होता हैं। वही आपकी जेब में रखे सिक्के छन छनाकर नीचे गिर पड़े तो यह समझना चाहिए। कि आपके लिए कुछ बहुत ही शुभ होने वाला हैं। आपको जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं,वही सिक्के गिरना व्यक्ति के लिए शुभ संकेत माना जाता हैं। वही समुद्र शास्त्र के मुताबिक कपड़े बदलते वक्त या फिर पहनते वक्त सिक्के गिरने का मतलब होता हैं कि आपको जल्द ही कही से धन की प्राप्ति या फिर धन लाभ होने वाला हैं।