×

Vastu tips: दीवाली पर करवाने जा रहे हैं पेंट, तो यहां से ​लीजिए वास्तुटिप्स

 

हिंदू धर्म में दिवाली पर्व को बहुत ही खास माना गया हैं दीवाली से पहले ही लोग अपने घरों की साफ सफाई और दीवारों को पेंट करवाने का काम शुरू कर देते हैं पेंट दीवारों की रौनक ही नहीं बढ़ाता हैं इससे घर में सकारात्मकता भी आती हैं मगर पेंट करवाने से पहले कुछ वास्तु से जुड़ी बातों को जान लेना आपके लिए जरूरी हैं तो आज हम आपको दीवाली पर घर को पेंट करवाने से जुड़ी जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।

वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर में पीला या सफेद रंग करवाना अच्छा होता हैं ये रंग सुकून, सकारात्मकता के साथ रोशनी देने वाला भी माना गया हैं आप ड्राइंग रूम, बेडरूम यहां तक कि आफिस में भी ये रंग करवा सकते हैं कोशिश करें कि घर को हल्के रंग से ही पेंट करवाएं। अगर आपकी आर्थिक स्थिति सही नहीं चल रही हैं तो आप बेडरूम की उत्तरी दीवार पर हरे रंग का पेंट करवा सकते हैं वास्तु के मुताबिक हरा रंग धन की समस्या को दूर करता हैं। कपल्स को अपने बेडरूम में लाल रंग करवाना चाहिए। इससे रिश्ते में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं और पति पत्नी में प्यार बढ़ता हैं। वास्तु अनुसार घर के खिड़की दरवाजे गहरे रंग से पेंट करवाने चाहिए। आप चाहें तो इसके लिए डार्क ब्राउन चूज कर सकते हैं इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती हैं।

रसोई में लाल, संतरी या लाइट कलर करवाने से घर में बरकत बनी रहती हैं मगर यहां पर सफेद रंग कभी नहीं करवाना चाहिए। ​किचन में सफेद रंग करवाना शुभ नहीं माना जाता हैं। घर के हॉल रूम, बाथरूम में भी हल्के रंग करवाएं। इससे घर में सकारात्मक शक्ति का संचार होता हैं। घर की दीवारों पर बहुत अधिक डार्क रंग, खासकर काला कलर नहीं करवाना चाहिए। ये रंग अग्नि ग्रहों जैसे राहू, शनि, मंगल और सूर्य का प्रतिनिधित्व करते हैं जिससे घर की सुख शांति बिगड़ जाती हैं।