×

जानिए सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2018

 

सिंह राशि वालों के लिए 11 अक्तूबर के बाद का समय काफी अच्छा होने वाला है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य वर्ष के प्रारंभ में शुक्र एवं शनि के साथ पंचम भाव में स्थित है।

 

अत: वर्ष के प्रारंभ में आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे मगर क्रोध की अधिकता भी रहेगी। धर्म-कर्म में व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय बनेगा

इसके साथ ही आपको बता दें कि 16 जनवरी से सात मार्च के मध्य किसी पैतृक संपत्ति का लाभ हो सकता है। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही नौकरी में भी तरक्की के अवसर बन सकते है।

 

इसके कारण इस राशि वालों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। 11 अक्तूबर के बाद स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में कमी आएगी एवं खर्चों में वृद्धि होगी। व्यर्थ की दौड़ धूप रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।

वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है भाई-बंधुओं के सुख में वृद्धि हो सकती है। 18 अप्रैल के बाद कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। यात्राएं बढ़ सकती हैं, मगर इसके साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

 

उपाय :

प्रतिदिन सायंकाल शनि स्त्रोत का पाठ करें तथा शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा अथवा हरी सब्जी खिलाएं। भगवान गणेश की आराधना करें। शनिवार के दिन शाम के समय कुत्ते को मीठा पराठा खिलाएं। प्रतिदिन प्रात: एक माला मृत्युंजय मंत्र जपें।