×

घर के कलह से हैं परेशान, तो इन उपायों से जिंदगी को बनाएंगे आसान

 

जिस लोगो के घर में आए दिन झगड़े होते रहते हैं,और कलह बना रहता हैं। उसकी कुंडली में चतुर्थ भाव का दोष पाया जाता हैं। साथ ही लग्न इन हालात के ऊपर अधिकार पाने में असक्षम होता हैं। किन्ही जातकों के निर्बल चन्द्रमा के कारण भी घर में कलह का वातावरण बना रहता हैं।

ज्योतिष विधा में कुछ ऐसे उपाया बताए गए हैं,जिन्हें करने से इस समस्या से छुटकारा मिलता हैं,और घर में शांति का वास होता हैं। रात को सोने से पहले किसी पीतल के बर्तन में कपूर लेकर उसे गाय के शुद्ध घी में डुबोकर जला दें। इस उपाय से घर के क्लेश का नाश होता हैं।

अगर पति—पत्नी में क्लेश रहता हैं। तो पत्नी रात को सोते वक्त बिना टोके कुछ कपूर पति के तकिये के नीचे रख दें,और सुबह बिना टोके उसे जला दें। वही इसके बाद राख को बहते पानी में प्रवाहित कर दें। इस उपाय से आपस में शांति बनी रहेगी तथा प्रेम बढ़ेगा।

घर की कहल को दूर करने के लिए गृह स्वामी को पीपल के पेड़ की सेवा करनी चाहिए। घर के अंदर सप्ताह में किसी एक दिन कपूर जलाकर उसका धुंआ घर में देने से गृह क्लेश नहीं होता ​तथा घर में शांति का वास रहता हैं।

रविवार के दिन उपले पर कपूर और गुड़ रखकर उस पर थोड़ा घी डाल कर जलाएं। इस उपाय से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होगी। मंगलवार के दिन हनुमान जी के समक्ष पंचमुखी दीप प्रज्जवलित करें और अष्टगंध जलाकर उसकी सुगंध पूरे घर में फैलाएं।