×

पैसा कमाने से पहले जरूर जानिए धन से जुड़ी ये खास बातें…

 

हर व्यक्ति के जीवन में धन दौलत का होना बहुत ही जरूरी माना जाता हैं क्योंकि धन दौलत से भले ही व्यक्ति सुख को नहीं खरीद सकता हैं मगर अपने और अपने परिवार के लोगो को हर सुविधा अवश्य ही प्रदान कर सकता हैं। मगर तमाम तरह के सुख को पाने में इसकी मदद जरूर ही ली जा सकती हैं। रोटी कपड़ा और मकान तो सभी की सबसे पहली अवश्यकता होते हैं। वही पैसों के बल पर ही व्यक्ति अपने जीवन में तमाम तरह की सुख सुविधाएं प्राप्त कर लेता हैं। वही आज हम आपको धन दौलत से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसे जनना आपके लिए बेहद जरूरी होता हैं। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी बातें हैं।

चाणक्य— गंदे वस्त्रों को धारण करने वाले, दांत न साफ करने वाले, पेटू व्यक्ति, कड़वे वचन वाले और ऊषा काल यानी सूर्योंदय के बाद और सूर्यास्त के वक्त सोने वाले व्यक्ति के पास कभी लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं।

कबीर— उल्टी खोपड़ी वाला व्यक्ति धन को लेकर कभी संतुष्ट नहीं होता, वह हमेशा इसी फेर में लगा रहता हैं कि ​तीनों लोकों की संपत्ति कब उसके पास आ जायेंगी।

विदुर— धन उत्तम कर्मों से उत्पन्न होता हैं, प्रगल्भता से बढ़ता हैं,चतुराई फलता फूलता हैं और संयम से सुरक्षित होता हैं।

होरेस— पैसा आपका सेवक हैं यदि आप उसका उपायोग जानते हैं, वह आपका स्वामी हैं,यदि आप उसका उपयोग नहीं जानते।

कबीर— गोधन, गजधन, अश्वधन और रत्नधन खान, ये सब उी समय बेकार हो जाता हैं,जब मनुष्य के पास संतोष धन आ जाता हैं।