×

घर पर कछुआ रखने के लिए यह है सही दिशा- अगर नहीं रखा तो झेलनी पड़ सकती है आर्थिक परेशानियाँ

 

वास्तुशास्त्र और फेंगशुई के मुताबिक अगर घर में कछुए को उचित दिशा में रखा जाये तो इससे घर परिवार में हमेशा ही शांति बनी रहती हैं,और व्यक्ति के जीवन में आई सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं। वही साथ ही साथ घर की नकारात्मक ऊर्जा का भी नाश हो जाता हैं।

वही आपको बता दें,कि अगर कोई भी व्यक्ति कछुएं को गलत दिशा में रखता हैं। तो वह जीवनभर परेशानियों को झेलता वही इसका अशुभ फल व्यक्ति के जीवन और कर्मों पर भी पड़ता हैं। इस कारण कभी भी भूल कर कछुएं को गलत दिशा में नहीं रखना चाहिए। तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं,कि कछुएं को घर की किस दिशा में रखना उचित और लाभकारी साबित होता हैं। तो आइए जानते हैं।

जानिए कछुएं को रखने की सही दिशा—
आपको बता दें,कि बाजार में कछुए कई तरह के बिकते हैं। वही हर कछुए की अपनी अलग दिशा होती हैं। वही काले रंग वाले कछुए को हमेशा ही उत्तर दिशा की ओर रखना शुभ और लाभकारी माना जाता हैं। ऐसा करने से व्यक्ति को व्यापार और अपने कार्य में खूब उन्नति प्राप्त होती हैं।

वही इसे अगर आप पश्चिम दिशा में रखते हैं,तो इससे घर में नेगेटिव शक्ति का विनाश हो जाता हैं और घर परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता हैं। जिससे घर परिवार में हमेशा ही खुशियां बनी रहती हैं और व्यक्ति सफलता को हासिल करता हैं।

वही अगर आप क्रिस्टल का कछुआ घर में रखना चाहते हैं,तो उसे हमेशा ही दक्षिण—पश्चिम की दिशा या फिर उत्तर पश्चिम की दिशा में ही रखना शुभ माना जाता हैं। इस स्थान पर कछुए को रखने से व्यक्ति उन्नति की ओर अग्रसर होता हैं। अगर आपको पास लकड़ी का कछुआ हैं,तो उसे पूर्व दिशा या फिर दक्षिण दिशा में रखना शुभ और लाभकारी माना जाता हैं।