×

नए साल के पहले दिन घर की इस जगह पर रखें मोर पंख, जल्द होंगे धनवान

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुविज्ञान में मोर पंख को विशेष महत्व दिया गया हैं मोर भगवान कार्तिकेय का वाहन हैं इसलिए मोर पंख में देवता का वास माना गया हैं इसके अलावा इसमें नौ ग्रहों का भी वास होता हैं धार्मिक कार्यों में भी इसका प्रयोग किया जाता हैं ऐसा माना जाता है कि मोर पंख से घर की आर्थिक समस्या दूर होती हैं तो आज हम आपको मोर पंख किस तरह लाभ देता हैं इसके बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।   

अगर किसी तरह की आर्थिक समस्या बनी रहती हैं तो इसके लिए घर की तिजोरी की दक्षिण पूरब की दिशा में मोर पंख रखें। इससे आर्थिक समस्या का समाधान हो जाता हैं इसके अलावा रुके हुए धन की भी प्राप्ति होती हैं साथ ही साथ रुके हुए काम भी पूरे होते हैं।

घर के मुख्य द्वार पर श्री गणेश की प्रतिमा के साथ मोर पंख लगाने से वास्तुदोष दूर हो जाता हैं साथ ही घर की नकारात्मकता भी समाप्त होती हैं इसके अलावा मोर पंख रखने से घर में किसी तरह की बुरी शक्तियां प्रवेश नहीं करती है। अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है तो ऐसे में एक मोर पंख को स्टडी रूम में रख दें। इससे बच्चों को पढ़ाई में लगातार मन लगने लगेगा। 

घर में अगर किसी तरह का क्लेश है तो इससे छुटकारा पाने के लिए पूजा घर में रखी हुई धार्मिक पुस्तकों के बीच मोर पंख रखें ऐसा करने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं जिससे घर में कलह शांत होता हैं और खुशहाली आती हैं घर में सुख समृद्धि के लिए भी मोर पंख लाभकारी होता हैं घर के पूजा स्थान पर श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति के साथ मोरपंख जरूर रखें। इसके अलावा कारोबार में हो रहे नुकसान से बचने के लिए घर और दुकान की पूर्व दिशा में मोर पंख रखें।