×

राशि के अनुसार जानिए, घर में पैसे रखने का उचित स्थान

 

धन दौलत कमाने के साथ ही जरूरी हैं,कि घर में बरकत भी बनी रहें हम आपको बता रहे हैं,कि अपनी राशि के मुताबिक घर में किस जगह पर धन रखने से संपन्नता और समृद्धि आती हैं।

मेष राशि— घर के पश्चिम दिशा में धन रखना सबसे उत्तम होता हैं। जहां पर भी धन रखें वहां पर लोहे का एक छल्ला जरूर रखें।

वृष राशि— घर के पूर्व दिशा में धन रखना उत्तम होगा धन रखने की जगह पर पीतल या सोने की कोई वस्तु जरूर रखें।

मिथुन राशि— घर के उत्तर दिशा की ओर धन रखना सबसे अधिक अनुकूल हैं। धन रखने की जगह पर ताम्बे की कोई वस्तु जरूर रखें।

कर्क राशि— घर के आग्नेय कोण यानी पूर्व—दक्षिण दिशा में धन रखना शुभ माना जाता हैं।

सिंह राशि— घर के पूर्व दिशा की ओर धन रखने का स्थान बनाएं तो उत्तम होगा। धन रखने की जगह पर कोई भी कांसे की वस्तु रखें।

कन्या राशि— घर के नैऋत्य कोण यानी दक्षिण—पश्चिम में धन रखना उत्तम होता हैं। उस जगह पर कोई भी चांदी या फिर जस्ते की वस्तु रखें।

तुला राशि— घर के दक्षिण दिशा में धन रखने का स्थान बनाएं। उस स्थान पर लाल कपडा और ताम्बे की कोई वस्तु जरूर रखें।

वृश्चिक राशि— घर के वायव्य यानी उत्तर—पश्चिम की ओर धन रखने का स्थान बनाएं।

धनु राशि— धन रखने का स्थान अगर आग्नेय कोण में हो तो उत्तम होगा। यानी दक्षिण—पूर्व दिश में।

मकर राशि— धन रखने का स्थान उत्तर दिशा की ओर बनाएं। धन रखने के स्थान पर एक कुबेर का छोसा सा चित्र जरूर रखें।

कुम्भ राशि— धन रखने का स्थान अगर पूर्व दिशा में हो तो विशेष उत्तम होगा। उस स्थान पर पीले कपड़े में सोने या पीतल की कोई वस्तु रख दें।

मीन राशि— धन रखने का स्थान घर की पश्चिम दिशा में बनाएं। उस स्थान पर लोहे की कोई वस्तु या लोहे का सिक्का जरूर रखें।