×

घर में सूर्य प्रतिमा लगाना माना जाता है शुभ, जानिए सही दिशा और नियम

 

जयपुर एस्ट्रो डेस्क: हिंदू धर्म में सूर्य को देवता माना जाता हैं और इनकी पूजा भी होती हैं वही ज्योतिष की मानें तो सूर्यदेव सभी ग्रहों के राजा कहलाते हैं इनकी रोशनी घर पर पड़ने से सकारात्मक शक्ति का संचार होता हैं परिवार के लोगों की समस्याएं दूर होकर जीवन में तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं

इसके साथ ही घर व कार्यक्षेत्र में सूर्य की प्रतिमा लगान से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती हैं इसे सही दिशा व धातु की लगान से दोगुना लाभ प्राप्त होता हैं तो आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

सूर्यदेवता का दिन रविवार माना गया हैं इसलिए इनकी प्रतिमा रविवार को 'ऊं भास्कराय नमः' या 'ऊं आदित्याय नमः' मंत्र का जाप करते हुए सही दिशा पर लगाएं। सूर्य भगवान को सभी ग्रहों का राजा माना जाता हैं ऐसे में इनकी प्रतिमा घर पर लगाने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती हैं

मान्यता है कि इससे नौकरी कारोबार से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं साथ ही तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं। घर का वास्तुदोष दूर होकर सुख समृद्धि, शांति व खुशहाली का वास होता हैं घर पर सूर्य देव की प्रतिमा सेहत दुरुस्त रहती हैं घर में कोई बीमार है तो मरीज के कमरे में सूर्यदेवता की मूर्ति लगाना शुभ माना जाता हैं।

वही घर की तिजोरी, अलमारी व जहां आपने पैसे और कीमती सामान रखा है वहां सूर्यदेव की प्रतिमा जरूर लगाएं। मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं घर की तरह कार्यक्षेत्र में सूर्यदेवता की प्रतिमा लगाने से शुभफल प्राप्त होता हैं। 

वास्तु अनुसार घर पर सूर्यदेव की लकड़ी से बनी मूर्ति लगाना शुभ होता हैं इससे घर के सदस्यों की मान सम्मान में वृद्धि होती हैं भाग्य का साथ मिलने से तरक्की के मार्ग खुल जाते है। जिन लोगों को कार्यों में बांधा आ रही है वे घर पर पत्थर या मिट्टी की बनी प्रतिमा लगाएं।

तांबे की प्रतिमा घर पर लगाने से सकारात्मक शक्ति का संचार होता हैं जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में सुख समृद्धि शांति व खुशहाली का वास होता हैं। चांदी की प्रतिमा घर में लगाने से आत्मविश्वास और मान सम्मान में वृद्धि होती हैं। सूर्यदेव की सोने से बनी प्रतिमा लगाने से धन की किल्लत दूर हो जाती हैं।