ज्योतिष के अनुसार घर में रखें इस तरह के हाथी की मूर्ति, होगा लाभ ही लाभ
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के जीवन में वास्तुशास्त्र का बहुत अधिक महत्व होता हैं। वही अगर बात की जाएं चीनी फेंगशुई की तो इसमें भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी बहुत ही खास और महत्वपूर्ण बाते बताई गई हैं। जो कि व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए बहुत ही अवश्यक मानी जाती हैं।
ऐसा कहा जाता हैं,कि घर में हाथी रखने वाले व्यक्ति की इच्छाशक्ति बहुत ही मजबूत होती हैं। संतान प्राप्ति भी होती हैं। वही व्यक्ति की बौद्धिक विकास होता है साथ ही साथ सामाजिक मान—सम्मान में भी वृद्धि होती हैं। वही फेंगशुई के मुताबिक घर में हाथी रखने से कई सारे फायदे होते हैं।
वही फेंगशुई के मुताबिक घर में हाथी की मूर्ति को रखते वक्त यह जरूर ध्यान देना चाहिएं कि सूंड ऊपर की ओर हो तभी इसका लाभ घर के सदस्यों को प्राप्त होता हैं। वही नीचे की ओर झुकी हुई सूंड वाली हाथी की मूर्ति को घर में कभी ना लगाएं।