×

अगर चाहते हैं घर में सुख समृद्धि, तो सुबह उठकर करें ये काम

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर कोई चाहता हैं कि उसे घर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहें। इसके लिए तमाम तरह के प्रयास करते रहते हैं वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो घर की सुख समृद्धि के वास्तुटिप्स अपनाते हैं मगर इसके बावजूद भी उनके घर में शांति का माहौल नहीं रहता हैं इसके पीछे का कारण ये हो सकता हैं कि आपके दिन की शुरुआत गलत तरीके से होती हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु के हिसाब से आपको सुबह उठते ही क्या करना चाहिए और क्या नहीं, तो आइए जानते हैं।  

सुबह के समय ना करें ये काम—
आपका बता दें कि कुछ लोगों की आदत होती हैं कि सुबह उठकर सीधा शीशा देखने लगते हैं वास्तु में सुबह शीशा देखना गलत बताया गया हैं कहा जाता है कि इससे घर में नकारात्मक शक्ति का संचार होता हैं। वहीं सुबह उठते ही किसी दूसरे व्यक्ति का चेहरा भी नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से उस व्यक्ति की नकारात्मक शक्ति आपमें आ जाती हैं।

दिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से करनी चाहिए इसलिए ध्यान रखें कि आप सुबह उठते ही किसी के साथ न उलझे। कहा जाता है कि सुबह खाना खाने से पहले किसी गांव या पशु का नाम नहीं लेना चाहिए ऐसा करना भी अशुभ माना जाता हैं। वास्तु अनुसार सुबह उठकर टीवी और अखबार पढ़ना भी सही नहीं बताया गया हैंकहा गया है कि ऐसा करने से नकारात्मक शक्ति आती है जिसका दिमाग पर भी नकारात्मक असर होता हैं।  

सुबह जरूर करें ये काम—
सुबह उठकर माता पिता के पैर छूने चाहिए। वहीं उठते ही अपने हाथों की रेखाओं को देखकर भगवान को याद करना चाहिए इससे घर में सकारात्मकता आती हैं सुबह उठने के बाद सुबह तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए इससे घर में शांति बनी रहती है साथ ही धन भी आता हैं।

सुबह नहाने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें तुलसी की पत्तियां डालें। इस जल को मुख्य द्वार और कमरों में छिड़काव करें। इससे सुख समृद्धि का वास होता हैं। सुबह घर में दीपक जलाने से सकारात्मक शक्ति का वास होता हैं इसी के साथ धन की किल्लत भी दूर होती हैं अगर घर की महिला एक लोटा पानी मुख्य द्वार पर डालती है तो घर में लक्ष्मी आने का मार्ग खुल जाता हैं।