×

घर में मनी प्लांट लगाते वक्त नहीं करते नियमों का पालन तो भोगना पड़ेगा घर के मुखिया को कष्ट 

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: वास्तुशास्त्र हम सभी के जीवन में अहम भूमिका अदा करता है इसमें व्यक्ति के जीवन से जुड़ी हर एक चीज़ को लेकर नियम और उसके रख रखाव के बारे में बताया गया है जिसका पालन करना लाभकारी होता है लेकिन अनदेखी समस्याओं को पैदा करती है। वास्तु में मनी प्लांट को लेकर भी कई तरह की बातें बताई गई हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं मनी प्लांट से जुड़े वास्तु नियम, तो आइए जानते हैं। 

भूलकर भी ना लगाएं ऐसा मनी प्लांट—
वास्तुशास्त्र के अनुसार कभी भी चोरी करके मनी प्लांट को घर में नहीं लगाना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है मान्यता है कि ऐसा मनी प्लांट को घर में लगाने से नकारात्मकता और गरीबी आती है साथ ही साथ ऐसा मनी प्लांट अशुभता और नुकसान का कारण बन सकता है।

इसके अलावा मनी प्लांट की बेल हमेशा उपर की ओर जानी चाहिए। ऐसी व्यवस्था करें कि मनी प्लांट की बेल कभी जमीन को स्पर्श न करें इसे अशुभ माना जाता है ऐसा करने से आर्थिक संकट का सामना परिवार को करना पड़ सकता है। साथ ही साथ घर के मुखिया की सेहत पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। 

वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को हमेशा ही घर की दक्षिण पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए इस दिशा में मनी प्लांट लगाना शुभ होता है और सकारात्मकता आती है। कभी भी मनी प्लांट को जमीन पर नहीं लगाना चाहिए। इसे मिट्टी के गमले या कांच की बोतल में लगाना शुभ माना जाता है।