×

आपका रूमाल बदल सकता है, आपकी किस्मत

 

हिंदू धर्म शास्त्रों में वास्तुशास्त्र को बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता हैं। वही व्यक्ति के जीवन में वास्तुशास्त्र और ज्योतिष शास्त्र दोनो की अपना अलग—अलग महत्व और स्थान रखते हैं। ऐसा माना जाता हैं,कि व्यक्ति के जीवन में शुभ और अशुभ कार्य ज्योतिष और वास्तुशास्त्रों के द्वारा होता हैं। क्योंकि अगर घर का वास्तु सही नहीं होगा तो व्यक्ति के जीवन में खुशियां नहीं आ सकती हैं। वही अगर घर का वास्तु सही होता हैं। तो घर परिवार में हमेशा ही खुशियां बनी रहती हैं।

वही आपको बता दें,कि वास्तुशास्त्र और ज्योतिष में रूमाल को बहुत ही महत्व दिया जाता हैं। व्यक्ति किस तरह का रूमाल अपने पास में रखता हैं उसका कैसे इस्तेमाल करता हैं,इन सभी बातो का व्यक्ति के जीवन में बहुत ही प्रभाव पड़ता हैं। व्यक्ति का रूमाल किसी भी प्रकार जेब में रख लेते हैं। उसे किसी विशेष डिजाइन या फिर मनचाहे फोल्ड कर लेते हैं। व्यक्ति की यही आदतें उसको बड़ी मुसीबत और परेशानी में भी डाल सकती हैं।

रूमाल को हमेशा ही 4 या फिर 6 मोड़कर कर ही रखना चाहिए। ये अंक आपके लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी हो सकता हैं। वही आप किस तरह से रूमाल अपने पास में रखते हैं,ये भी बहुत अधिक मायने रखता हैं। अगर आप इस प्रकार रूमाल को रखते हैं,जिन के किनारों पर धागे निकले हुए होते हैं। तो आपको यह बता दें,कि ऐसा रूमाल अनिष्टकारी साबित हो सकता हैं। वही व्यक्ति को कभी भी गहरे रंग का रूमाल अपने पास नहीं रखना चाहिए। हमेशा ही हल्के रंग के रूमालों का प्रयोग करना चाहिए। इससे व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा बना रहता हैं।