×

अगर आप में ये अच्छी आदतें हैं, तो मान लें कि शनिदेव आपसे हैं, बहुत खुश

 

सभी ग्रहों में शनि देव का नाम आते ही व्यक्तियों के मन में भय का वास होने लगता हैं। क्योंकि ​शनि व्यक्ति के कर्मों के अनुसार ही उसे फल देता हैं। अच्छे कार्मों के लिए शुभ फल प्रदान करता हैं और बुरे कार्यों के लिए दण्ड देता हैं। आपको बता दें,कि शनि को न्याय का देवता भी कहा जाता हैं।

वही हमारे धर्म शास्त्रों के मुताबिक माना जाता हैं,कि इन मनुष्यों में ये अच्छी आदतें होती हैं। इन व्यक्ति से शनिदेव हमेशा ही प्रसन्न रहते हैं। उसके जीवन में कभी कोई कष्ट नहीं आने देते है। शनिदेव स्वयं ही उसकी राह से सभी बांधाएं दूर कर देते हैं। तो आज हम आपको कुछ खास कामों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें करने से व्यक्ति को हमेशा ही शनि महाराज की पूर्ण कृपा प्राप्त होती हैं। तो आइए जानते हैं। कि वो कौन से कार्य हैं।

आपको बता दें,कि जो व्यक्ति समस—समय पर अपने नाखून को काटते रहते हैं या फिर नाखूनों की साफ—सफाई करते रहते हैं। शनिदेव ऐसे व्यक्तियों से हमेशा ही प्रसन्न रहते हैं। वही जिन व्यक्तियों के नाखून साफ—सुथरे नहीं रहते हैं। उनसे शनिदेव नाराज रहते हैं।

वही जो व्यक्ति समय—समय पर दान करता रहता हैं व जरूरतमंद को दान देते रहते हैं उन लोगो पर शनिदेव हमेशा ही अपनी कृपा बना कर रखते हैं और उनसे प्रसन्न रहते हैं। इन जातको पर शनिदेव की विशेष कृपा बनी रहती हैं। वही जो व्यक्ति कुत्तों की सेवा करने वाले होते हैं। उन पर हमेशा ही शनि महाराज की कृपा होती हैं। वही कुत्तों को सताने वालो पर शनिदेव हमेशा ही नाराज रहते हैं।