×

घर की सुख-शांति और समृद्धि के लिए इस दिशा में लगाएं तांबे का सूर्य

 

ज्योतिष न्यूज़ डेस्क: हर कोई अपने जीवन में सुख शांति और समृद्धि चाहता है इसके लिए लोग प्रयास भी बहुत करते हैं लेकिन फिर भी अगर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है या फिर मेहनत के बाद भी फल की प्राप्ति नहीं हो रही है तो ऐसे में आप वास्तु के उपायों को अपना सकते हैं। 

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में सूर्यदेव की प्रतिमा को अगर सही दिशा और स्थान पर लगाया जाए तो सभी समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है साथ ही साथ आशियने में हमेशा खुशियां बनी रहती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं। 

वास्तु अनुसार सूर्यदेव को घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है कहते हैं कि अगर तांबे का सूर्य घर में रखा जाए तो लाभ मिलने लगता है साथ ही सुख शांति भी बनी रहती है। ऐसे में आप घर में तांबे से बनी सूर्य प्रतिमा को लगाएं ऐसा करने से घर का माहौल खुशहाल बना रहता है और सकारात्मकता का संचार होता है साथ ही पारिवारिक कलह भी दूर हो जाता है मानसिक तनाव में कमी आती है और उन्नति ​के मार्ग खुल जाते हैं। 

तांबे से निर्मित सूर्य को घर और आफिस में लगाना शुभ माना जाता है आफिस में आप इसे पूर्व दिशा में लगा सकते हैं इससे सफलता के मार्ग खुल जाते हैं और तरक्की होने लगती है। इसके अलावा अगर घर के लिविंग रूम में तांबे का सूर्य लगाया जाए तो मान सम्मान बढ़ता है और धन लाभ के योग बनते हैं और इसे पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इसके अलावा घर के मंदिर में भी ऐसी प्रतिमा लगाना उत्तम माना जाता है इससे घर का माहौल शांत रहता है और तनाव भी नहीं होता है।