×

जानिए शुक्रवार के दिन दही खाने का महत्व

 

हिंदू धर्म में हफ्ते के सातों दिनों का अपना अलग अलग महत्व होता हैं वैसे तो हर दिन शुभ माना जाता हैं मगर कई बार बहुत जरूरी कार्यों को दिन की शुभता देखते हुए किया जाना अच्छा माना जाता हैं हिंदू धर्म शास्त्रों और ज्योतिष के मुताबिक माना जाता हैं कि अगर आप किसी अच्छे कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं तो उस दिन के हिसाब से उपाय करने से आपको कार्य में जल्दी सफलता हासिल होती हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं हफ्ते के सातों दिन के कुछ सरल उपायों के बारे में तो आइए जानते हैं। जानिए हफ्ते के सात दिनों के सात उपायों के बारे में—
बता दें कि सोमवार का दिन वैसे तो बहुत ही शुभ माना जाता हैं। मगर सोमवार के दिन अगर बहुत जरूरी काम से बाहर जा रहे हैं तो दर्पण में अपना चेहरा देखकर ही निकलना जरूरी माना जाता हैं। वही मंगलवार का दिन हनुमान जी का दिन माना जाता हैं हनुमान जी की कृपा पाने के लिए और आज के दिन अपने हर काम को शुभ बनाने के लिए मंगलवार के दिन कुछ मीठा खाकर निकलें, अगर हो सके तो बेसन के लड्डू या गुड़ खाकर निकले। वही बुधवार का दिन श्री गणेश जी का दिन होता हैं। आज के दिन हरी धनिया की पत्ती खाकर निकलना चाहिए। आपको हर काम में सफलता मिलेंगी।वही गुरुवार के दिन घर से निकलने से पहले कुछ दाने सरसों के मुंह में डालकर निकलेंगे तो आपको सफलता हासिल होगी। वही शुक्रवार का दिन महालक्ष्मी का दिन होता हैं। महालक्ष्मी को सफेद वस्तुएं बहुत ही प्रिय होती हैं और दूध से बनी चीजों का भोग लगाने से वह जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं
इस दिन दही खाकर निकलना चाहिए। वही शनिवार का दिन शनिदेव का होता हैं। वही शनिवार के दिन घर से निकलने से पहले अदरक या घी खा कर निकलें। यह शुभ होता हैं। रविवार का दिन तो आराम करने का दिन होता हैं मगर आज के दिन भी कई महत्वपूर्ण काम निकल आते हैं इस दिन को शुभ बनाने के लिए पान का पत्ता अपने पास रखकर निकलें।

वैसे तो हर दिन शुभ माना जाता हैं मगर कई बार बहुत जरूरी कार्यों को दिन की शुभता देखते हुए किया जाना अच्छा माना जाता हैं हिंदू धर्म शास्त्रों और ज्योतिष के मुताबिक माना जाता हैं कि अगर आप किसी अच्छे कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं तो उस दिन के हिसाब से उपाय करने से आपको कार्य में जल्दी सफलता हासिल होती हैं जानिए शुक्रवार के दिन दही खाने का महत्व