×

अगर पाना चाहते हैं सफलता तो अपनाएं फेंगशुई के ये खास टिप्स

 

दुनिया का हर व्यक्ति वैसे तो अपने जीवन में सफलता को प्राप्त करना चाहता हैं, अपनी लाइफ में कुछ बड़ा हासिल करना चाहता हैं। वही इसके लिए वह कई बार कठिन से ​कठिन परिश्रम भी करता हैं। मगर कई बार इतनी मेहनत करने के बाद भी मनुष्य अपने जीवन की मनचाही सफलता को प्राप्त नहीं कर पाता हैं तो ऐसे में आज हम आपको फेंगशुई से जुड़े कुछ खास उपायों और टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप अपने जीवन में सफलता और अपने लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकते हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन कौन से उपाय हैं।

आपको बता दें,कि आप अपने घर की दक्षिण दिशा में रोजाना शाम के वक्त लाल रंग के रोशनी देने वाले एक बल्ब को अवश्य ही जलाएं। वही यह भी याद रखें कि अगर यह बल्ब लकड़ी के टेबल लैंप में लगा होगा तो अधिक लाभकारी माना जाता हैं। वही यह उपाय फेंगशुई में प्रसिद्धि दिलाने में आपकी मदद करेंगा। वही अगर आपको व्यापार में लाभ प्राप्त करना हैं तो व्यापार में लाभ और ख्याति पाने के लिए अपने कार्यालय की मेज के दक्षिणी हिस्से में एक क्रिस्टल ग्लोब अवश्य ही लगाएं। इससे आपको लाभ अवश्य ही प्राप्त होगा। वही अगर आप अपने आफिस की टेबल पर ड्रैगन की एक मूर्ति रखें जिसकी कमर पर कछुआ बैठा हुआ हैं तो ऐसा करने से आपको कार्यस्थल पर लोगो से मदद मिलने के साथ साथ विरोधियों पर भी आप विजय हालिस कर सकते हैं और अपने कार्य में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।