अपनी लव लाइफ को बनाइए और ज्यादा रोमांटिक और मजेदार इन फेंगशुई के उपायों से
Nov 20, 2018, 10:05 IST
जयपुर। लव लाइफ को हमेशा रोमांटिक बनाए रखने के लिए हम इस लेख में फेंगशुई के कुछ सरल से उपाय बता रहें हैं। इन आसान से उपायों को अपनाकर अपनी लव लाइफ को हमेशा के लिए रोमांटिक बनाए रखा जा सकता है। लव रिलेशन को हमेशा बहुत ध्यान से सम्हाल कर रखना होता है। क्योंकि इस रिश्ते के टूटने का डर सबसे ज्यादा होता है।
- लव लाइफ को हमेशा रोमांटिक बनाएं रखने के लिए इस बात का ध्यान रखें की घर में भूलकर भी कांटेदार पौधा जैसे कैक्टस आदि ना लगाएं। फेंगशुई में माना जाता है कि घर में कांटेदार पौधा होने से नकारात्मक वातावरण बनता है जिससे रिश्तों में कडवाहट आती है।
- लव लाइफ में हमेशा रोमांस बनाए रखने के लिए अपने बेडरूम में बटरफ्लाई लगाएं। यह नीले रंग के पत्थर में बनी हो तो इसे प्यार का प्रतीक माना जाता है। इसको कमरे मे ंरखने से प्यार बढता है।
- लव लाइफ को रोमांटिक बनाने के लिए घर में कबाड़ इकट्ठा ना होने दें। घर में कबाड के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है। जिससे लव रिश्ते मे ंनकारात्मक असर पड़ता है।
- लव लाइफ में सुख-शांति को बनाए रखने के लिए अपने घर के कमरे में लाफिंग बुद्धा रखें। इसके साथ ही बेडरुम में जोडें में लव बर्ड, मैंडरेन डक रखें। ये लव के प्रतीक के रुप में माने जाते हैं।
- लव लाइफ में प्यार को बनाए रखने के लिए पति और पत्नी को बेडरुम में सीप और शंख रखना चाहिए। इसको रखने से रोमांस हमेशा जीवन मे बना रहता है।