×

नकारात्मक शक्ति के अहसास के कारण पैदा होती हैं नींद ना आने की समस्या

 

जयपुर । कई बार हमारे साथ सभी कुछ सही चल रहा होता है लेकिन घर में किसी न किसी कारण से नकारात्मक शक्ति का अहसास होने लगता है, जिससे मन में अशांति के आलावा कई सारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।  अगर घर में नकारात्मक शक्ति को महसूस करने लगते है जिसके कारण अनजाने में । दरअसल घर में कुछ ऐसी चीजें होने लगती है व अनजाने में ही नकारात्मक उर्जा को घर के अंदर आने के लिये आकर्षित करती है। कई बार तो घर में अकारण ही डर महसूस होता है, इसलिये घर बनाते इन बातों का जरुर रखें ध्यान रखना जरूरी है।

  • वास्तु में माना जाता है कि घर में ब्रह्म स्थान को यानी घर के मध्य वाला भाग को हमेशा खाली रखें। इसके साथ ही घर के मध्य भाग में कोई भी सामान ना रखें यहां पर सामान रखने से यह मन के भय का कारण बनता है।
  • घर में पूर्व दिशा मे वास्तु दोष होने से घर के सदस्यों की उन्नति में रुकावट आती है। जिन घरों में ऐसी परेशानी होती है वह अल्पायु हो सकती हैं।

  • घर में पर्व दिशा में शौचालय होने से या पूर्व दिशा अन्य दिशा से ऊंचा होने पर यह दिशा दोषपूर्ण हो जाती है जिसके कारण घर में परेशानी आने लगती है।
  • घर में दक्षिण दिशा का नीचा होना घर में कलह का कारण पैदा करती है। ऐसा करने से घर की महिलाओं में निराशा की भावना बढ़ती है। इस दिशा के वास्तुदोष के कारण घर में नकारात्मकता आती है व मन में आत्महत्या की भावना आती है। वास्तु के अनुसार घर की दक्षिण दिशा को ऊंचा रखें व इस दिशा में भारी सामान रखें।

  • घर की उत्तर दिशा में वास्तु दोष के कारण मन अशांत रहता है  व नींद ना आने की समस्या उत्पन्न हो सकती है।