×

घर में इन कारणों की वजह से होता है कलह क्लेश

 

हर व्यक्ति चाहता हैं कि वह अपने घर परिवार में हमेशा ही सुख शांति और समृद्धि के साथ जीवन गुजारे मगर हमेशा यह होना संभव नहीं होता हैं किसी न किसी वजह को लेकर अधिकतर घर परिवार में कलह और क्लेश की स्थिति बनी ही रहती हैं वही घर में तीन चीजों से सुख पैदा होता हैं घर का रंग, घर की तरंग और घर में रहने वाले व्यक्ति। इन तीनों में से अगर दो चीजें भी सही होती हैं तो घर में हमेशा ही सुख शांति बनी रहती हैं वरना घर में हमेशा ही वाद विवाद और क्लेश की स्थिति बनी रहती हैं।

वही वास्तुशास्त्र के मुताबिक कभी कभी व्यक्ति अपने घर में कुछ ऐसी चीजों को लेकर आते हैं जो घर में कलह का कारण बन जाती हैं या फिर कलह को बढ़ा देती हैं वही कुछ खास लोगो के आने पर भी घर में क्लेश की स्थिति बन जाती हैं। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं,कि किन किन चीजों को सही रखने से घर मं क्लेश उत्पन्न नहीं होता हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं।

वही घर मे अधिकतर हल्के और खूबसूरत रंगो का ही प्रयोग करना चाहिए। वही लिविंग रूम में भी हल्के पीले या फिर गुलाबी, हरे रंग का इस्तेमाल ही सबसे शुभ माना जाता हैं। वही रसोई में नारंगी रंग सबसे अधिक शुभ माना जाता हैं। वही घर के सामानों से और व्यक्तियों से तरंगों का निर्माण होता हैं इसलिए घर में अनुपयोगी वाली वस्तुओं को तुरंत ही हटा देना चाहिए। वही घर में प्रकार और हवा का सही आवागमन रखना बहुत ही जरूरी माना जाता हैं